ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर लोग इस कंकाल को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों को यह फर्जी लग रही हैं तो वहीं कुछ लोग इसे देखकर हैरान हैं.
डीएनए हिंदी: Chile के Atacama Desert में कई हजार साल पुराना एक कंकाल मिला है. यूं तो कंकाल मिलना या दिखना कोई हैरानी की बात नहीं है लेकिन यह औरों जैसा नहीं है. इस कंकाल ने कपड़े पहने हुए हैं और इसके सिर पर बाल भी हैं. आमतौर पर कंकाल इस तरह के नहीं होते हैं. इसकी चमड़ी पूरी तरह सूख चुकी है जैसे कि कोई पतली सी परत हो. सबसे ज्यादा हैरान करते हैं इस कंकाल के बाल. जी हां जैसा कि आप देख रहे हैं इस कंकाल के सिर पर बाल हैं.
यह कंकाल 5020 बीसी पुराना है. Archaeo Histories ने लिखा कि यह लाशों को आर्टीफीशियल तरीके से ममी बनाने का सबसे पुराना उदाहरण है. इसे Chinchorro mummy बताया जा रहा है. इस तस्वीर पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोग इस तस्वीर को फर्जी बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे देखकर हैरान हैं कि यह इतने सालों से बचा कैसे रहा और इस हालत में कैसे है. माइकल ने लिखा, यह काफी परेशान करने वाला है कि 7 हजार साल पुराने कंकाल के सिर में मुझसे ज्यादा बाल हैं.
यह भी पढ़ें: कूड़ेदान में फंसा सांड का सिर, बाजार में मच गई अफरा-तफरी
A long-buried corpse, preserved by one of Earth's driest climates, Chile's Atacama Desert, where it has retained centuries-old skin, hair and clothing.
— Archaeo - Histories (@archeohistories) May 26, 2022
Dated around 5020 BC.
Chinchorro mummies, discovered in early 20th Century CE.#archaeohistories pic.twitter.com/2n0ehO9hRh
जेनी ने लिखा, क्या इसे इसी पोजीशन में दफनाया गया था. क्या यह मेडिटेशन कर रहा था. अनिल ने लिखा, शायद यह अच्छे दिन का इंतजार कर रहा है. जॉन ने लिखा, अपनी गर्लफ्रेंड के जवाब के इंतजार में मैं..
यह भी पढ़ें: IPL 2022 से बाहर हुए शिखर धवन, पापा ने पटक-पटककर पीटा, वीडियो वायरल
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.