Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

दादी के चेन लूटने आया था शख्स, 10 साल की पोती ने की ऐसी धुनाई तो दुम दबाकर भागा लड़का

Viral News: बच्ची ने अपनी दादी की चेन लुटने से बचाने के लिए लूटेरों को कूट दिया. हालांकि इस दौरान दादी पोती को हल्की चोटें भी आईं थीं.

दादी के चेन लूटने आया था शख्स, 10 साल की पोती ने की ऐसी धुनाई तो दुम दबाकर भागा लड़का
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दादी और पोती का रिश्ता हमेशा ही दिलचस्प होता है. दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं. अब इसका एक उदाहरण सामने आया है कि जहां एक दादी की चैन स्नैचिंग करने वालों को महज दस साल की पोती ने दिन में तारे दिखा दिए. चैन स्नैचर्स उस बच्ची की बहादुरी से इतना डर गए कि भाग खड़े हुए. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है. यह मामाला पुणे का बताया जा रहा है. 
 
दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे में स्कूटी पर अपनी पोती के साथ जा रही बुजुर्ग महिला की चैन छीनकर भागने की कोशिश की गई. दादी पोती दोनों मिलकर चैन खींचने वालों पर टूट पड़े.

दिलचस्प बात यह है कि बच्ची ने इस दौरान चैन लुटेरों को मारने तक लगी. खास बात यह है कि बच्ची की उम्र मात्र दस साल थी. उस दौरान तो वह लुटेरे तो भाग गए लेकिन यह घटना  सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

कर्नाटक में डांसर के ऊपर कांग्रेस नेता ने जमकर उड़ाए नोट, Video वायरल होने पर बवाल  

जानकारी के मुताबिक पुणे शिवाजीनगर की मॉडल कॉलोनी की है. यहां 60 वर्षीय लता घाग अपनी दो पोतियों के घर जा रही थी और इस दौरान एक युवक उनके   पास आया औऱ पता पूछने लगा. अचानक वह झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीनने लगा.

चलती बुलेट पर लिपलॉक, होली के दिन कपल पर छाई मस्ती, पीछे पड़ी पुलिस

इस दौरा उनकी पोती रुत्वी लुटेरे को पीटने लगती है. लड़क स्कूटी भगाने लगता है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement