ट्रेंडिंग
सौभाग्या गुप्ता | Jun 04, 2025, 01:51 PM IST
1.जसबीर सिंह नाम का एक यूट्यूबर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने जासूसी के आरोप में रूपनगर से जसबीर सिंह नाम के एक और यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है. जसबीर जान महल नाम का एक यूट्यूब चैनल चलता है. आरोप है कि वो भारत की खुफिया जानकारियां आईएसआई एजेंट के जरिए वह पाकिस्तान को भेज रहा था.
2.जसबीर का है ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन

जसबीर का यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ भी खास कनेक्शन है. ज्योति मल्होत्रा के साथ उसके कई वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं. वो पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI ऑफिसर शाकिर जट्ट रंधावा के भी संपर्क में था. ज्योति मल्होत्रा को भी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
3.कौन है जसबीर सिंह?

जसबीर सिंह महल पंजाब के रूपनगर शहर के महलान गांव के निवासी हैं. वो एक यूट्यूबर है. उसे पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से कथित संबंधों के चलते गिरफ्तार किया गया है. जसबीर का जान महल नाम का यूट्यूब पर चैनल है जिसके 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.
4.जसबीर सिंह के हैं 1 मिलियन फॉलोवर्स

जसबीर ने 2008 में यूट्यूब चैनल शुरू किया था. अब तक उसके 1.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. वो 2,985 वीडियो पोस्ट कर चुका है. उसके चैनल पर मालदीव, सिंगापुर, मलेशिया, टर्की, इस्तानबुल और जम्मू-कश्मीर की टूर की वीडियोज हैं.