Advertisement

दुनिया के टॉप 5 देश जहां शादियों में पानी की तरह बहाया जाता है पैसा, जानें किस पायदान पर आता है भारत

वेडिंग इंडस्ट्री पर हर साल 300 अरब अमेरिकी डॉलर तक खर्च होता है. इसमें आयोजन स्थल, सजावट, खानपान और फ़ोटोग्राफ़ी जैसे खर्चे शामिल होते हैं. आगे जानें किन देशों के लोग शादियों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करते हैं...

जया पाण्डेय | Nov 07, 2025, 04:45 PM IST

1.दुनिया के टॉप 5 देश जो शादी में जमकर बहाते हैं पैसा

दुनिया के टॉप 5 देश जो शादी में जमकर बहाते हैं पैसा
1

कहते हैं कि शादियों दो लोगों नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच में होती हैं. हालांकि ये उससे भी कहीं बढ़कर हैं. ये संस्कृति, परंपरा और समुदाय की जीवंत अभिव्यक्तियां होती हैं. आज हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादियों पर जमकर पैसा बहाते हैं.

Advertisement

2.भारत

भारत
2

भारतीय शादियां दुनिया में सबसे महंगी होती है. यहां हफ्तों तक सेलिब्रेशन चलता है जिसमें हर दिन अलग-अलग सेरेमनी जैसे हल्दी, मेहंदी आदि होती है. वहीं शादी के दिन शानदार डेकोरेशन, फूलों की सजावट, स्वादिष्ट खाना, शानदार आतिशबाजी, कस्टम-मेड स्टाइलिश कपड़े और महंगी ज्वेलरी जैसे खर्चे होते हैं. यहां शादी कीमत असल में इस बात पर निर्भर करती है कि समारोह कितना भव्य होगा. इस सारी भव्यता और ग्लैमर की कीमत लगभग $37,191 है.

3.अमेरिका

अमेरिका
3

अमेरिकन शादियां पुरानी परंपराओं, मॉडर्न ट्रेंड्स और एंटरटेनमेंट का मिक्सचर होती हैं. वेडिंग सेरेमनी चर्च, मंदिर, सिनेगॉग या इवेंट स्पेस जैसे बगीचों या पार्क में हो सकती हैं. कुछ शादियां तो कम खर्च में निपट जाती हैं लेकिन ज़्यादातर कपल अपनी शादी प्लान करते समय बजट से ज़्यादा खर्च कर देते हैं. पिछले कुछ सालों में शादी का खर्च लगभग 30% बढ़ गया है. यहां एक शादी का औसत खर्च लगभग $36,000 होता है.

4.स्पेन

स्पेन
4

स्पेनिश शादियों में कई ऐसे रीति-रिवाज शामिल होते हैं जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे हैं. ये सेरेमनी कैथोलिक परंपराओं पर आधारित होती हैं, जो स्पेनिश समाज में एक अहम भूमिका निभाती हैं. ज़्यादातर पारंपरिक शादियों में परिवार एक ज़रूरी सपोर्ट सिस्टम बन जाता है, जहां दुल्हन का परिवार शादी का खर्च उठाता है और दूल्हे का परिवार हनीमून का खर्च उठाता है. औसतन स्पेन में शादी करने में लगभग $23,500 का खर्च आता है.

5.इटली

इटली
5

इटैलियन शादियां शान, परंपरा और बेहिसाब खुशी से भरी होती हैं और फैशन दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ मेहमानों के लिए भी बहुत ज़रूरी होता है. इटैलियन शादियों में बहुत ज़्यादा खर्च हो सकता है. 110 मेहमानों की एवरेज गेस्ट लिस्ट से लेकर शानदार डेकोरेशन और केटरिंग तक शादी के खर्चे पिछले कुछ सालों में बहुत बढ़ गए हैं. यहां शादी का एवरेज खर्च $22,500 है.
 

6.कनाडा

कनाडा
6

शुरू में यूरोपीय परंपराओं से प्रभावित कनाडाई शादी का कल्चर बढ़ते मल्टीकल्चरलिज़्म के साथ विकसित हुआ है. कुछ दिलचस्प रीति-रिवाजों में मेपल लीफ डांस, रिसेप्शन में पाउटिन बार, लॉग-सॉइंग सेरेमनी, स्टैग और डो पार्टी और कैनेडियन प्लेड केक या लंबरजैक केक शामिल हैं. ज़्यादातर बजट आमतौर पर वेन्यू के खर्च, केटरिंग और प्रोफेशनल फोटोग्राफी पर खर्च होता है. कनाडा की शादी में लगभग $21,900 का खर्च आता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement