Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी डकैती कहां हुई थी? प्लानिंग ऐसी कि सालों तक नहीं मिला था कोई सुराग

दुनिया में कई बड़ी डकैतियों और चोरियों की कहानियां सामने आई हैं, लेकिन 2003 में इराक में जो हुआ, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया. यह सिर्फ चोरी नहीं थी, बल्कि सत्ता, डर और युद्ध के माहौल के बीच रची गई एक ऐसी स्कीम थी जिसमें एक अरब डॉलर से भी ज्यादा की राशि गायब कर दी गई.

राजा राम | Jul 20, 2025, 06:09 PM IST

1.दुनिया को चौंका दिया

दुनिया को चौंका दिया
1

दुनिया में कई बड़ी डकैतियों और चोरियों की कहानियां सामने आई हैं, लेकिन 2003 में इराक में जो हुआ, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया. यह सिर्फ चोरी नहीं थी, बल्कि सत्ता, डर और युद्ध के माहौल के बीच रची गई एक ऐसी स्कीम थी जिसमें एक अरब डॉलर से भी ज्यादा की राशि गायब कर दी गई. चौंकाने वाली बात ये थी कि इस डकैती को अंजाम देने वाला कोई गैंगस्टर नहीं बल्कि तत्कालीन इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन का बेटा था. 

Advertisement

2.सबसे बड़ी बैंक डकैती

सबसे बड़ी बैंक डकैती
2

2003 में जब अमेरिका इराक पर हमला करने की तैयारी कर रहा था, तभी एक ऐसी घटना हुई जिसने दुनियाभर की सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर दिया. यह घटना थी इराक के सेंट्रल बैंक में हुई अब तक की सबसे बड़ी बैंक डकैती की. 

3.राष्ट्रपति के बेटे भी शामिल

राष्ट्रपति के बेटे भी शामिल
3

इस डकैती की साजिश खुद राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के बेटे कुसाय हुसैन ने रची थी. युद्ध की आशंका के माहौल में कुसाय एक सादा कागज पर लिखा आदेश लेकर सेंट्रल बैंक पहुंचा. इस पर्ची में लिखा था कि राष्ट्रपति ने सुरक्षा कारणों से बैंक की रकम दूसरी जगह शिफ्ट करने का आदेश दिया है.

4.करीब 8,000 करोड़ रुपये से अधिक

करीब 8,000 करोड़ रुपये से अधिक
4

बैंक के अधिकारी सद्दाम हुसैन के खौफ में आ गए और बिना किसी सवाल-जवाब के अरबों डॉलर कुसाय को सौंप दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग एक बिलियन डॉलर (करीब 8,000 करोड़ रुपये से अधिक) की रकम ट्रकों में भरकर ले जाई गई. 

5.पूरी प्रक्रिया में लगभग पांच घंटे लगे

पूरी प्रक्रिया में लगभग पांच घंटे लगे
5

इस पूरी प्रक्रिया में लगभग पांच घंटे लगे. ट्रकों की कतारें बैंक से रकम लेकर रवाना हुईं. हालांकि इतनी बड़ी रकम होने के बावजूद भी बैंक में काफी नकदी बची रह गई, जिसे वहीं छोड़ दिया गया.
 

6.बैंक पूरी तरह खाली

बैंक पूरी तरह खाली
6

कुछ ही समय बाद अमेरिका ने इराक पर हमला शुरू कर दिया और बगदाद के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया. जब अमेरिकी सेनाएं सेंट्रल बैंक तक पहुंचीं, तो उन्हें अंदाजा हुआ कि बैंक पूरी तरह खाली था.

7.महलों में छापेमारी

महलों में छापेमारी
7

इसके बाद मामले की जांच तेज हुई. अमेरिकी सैनिकों ने सद्दाम हुसैन के महलों में छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में नकदी तो मिली, लेकिन वह रकम बैंक लूट से जुड़ी नहीं थी.

8.इतिहास की सबसे बड़ी बैंक डकैती

इतिहास की सबसे बड़ी बैंक डकैती
8

अंततः इस घटना को आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी बैंक डकैती करार दिया गया. यह सिर्फ एक डकैती नहीं, बल्कि सत्ता के आतंक, भ्रष्टाचार और युद्ध की पृष्ठभूमि में रचा गया एक अनोखा षड्यंत्र था.

Advertisement
Advertisement
Advertisement