ट्रेंडिंग
सुमित तिवारी | Jun 22, 2025, 01:34 PM IST
1.कुंग-फू विलेज

चीन के तिआंझु इलाके में एक छोटा सा गांव है, जिसे लोग 'कुंग-फू विलेज' के नाम से जानते हैं. यहां के बच्चों से लेकर लगभग हर आदमी कुंग-फू में माहिर है. यहां को लोग हर दिन गांव में कड़ी ट्रेनिंग करते है और अपनी कला को जीवित रखते हैं.
2.किडनी वाला गांव

नेपाल का होकसे गांव ‘किडनी वाले गांव’ के नाम से जाना जाता हैं. यहां के कई लोगों ने गरीबी और जानकारी की कमी के कारण एक-एक किडनी बेच दी हैं. ये भी कहना है कि उन्हें तस्करों ने भरोषा दिया किडनी फिर से उग आएगी.
3.विगानेला गांव

इटली के घटी में बसा विगानेला गांव अपने आप में ही खास है. जहां सर्दियों में तीन महीने तक सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती. यहा के लोगों ने इस समस्या का समाधान करने के लिए एक बड़ा सा शीशा लगा दिया जिससे सूरज की किरणें प्रतिबिंबित होकर गांव तक पहुंचती हैं.
4.नीला गांव

स्पेन का जुजकार गांव पूरी तरह से नीला गांव हैं. 2011 में फिल्म 'स्मर्फ्स' की शूटिंग के लिए गांव को नीला रंगा गया था. बाद में गांव वालों ने इसे नीला ही रहने दिया. अब यह 'ब्लू विलेज' के नाम से मशहूर है.
5.गिएथूर्न गांव

नीदरलैंड का ये गांव एकदम अलग हैं. इस गाव में एक भी सड़क नहीं हैं. यहां पर न कार और नही बाइक चलती हैं. यह गांव पूरी तरह पानी के ऊपर बसा हुआ है और यहां आवाजाही सिर्फ नावों से होती है. गांव में छोटी-छोटी नहरें और लकड़ी के पुल बने हुए हैं.