Advertisement

5 Biggest Stadium In The World: दुनिया के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, लिस्ट में किस देश का नाम सबसे ऊपर

दुनिया में फैंस के बीच फुटबॉल और क्रिकेट को लेकर गजब की दीवानगी है. जिसका आंनद लेने के लिए लाखों की तादाद में लोग स्टेडियम पहुंचते हैं. आइए जानें दुनिया के 5 सबसे बड़े स्टेडियम कौन से हैं. 

भास्कर तिवारी | Jul 07, 2025, 09:00 PM IST

1.रुंगराडो मई डे स्टेडियम

रुंगराडो मई डे स्टेडियम
1

दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में स्थित है. रुंगराडो मई डे स्टेडियम साल 1989 में बनकर तैयार हुआ था. जिसकी दर्शक क्षमता 1 लाख 50 हजार के करीब है. इस मैदान में फुटबॉल, एथलेटिक्स और कई तरीके के आयोजन होते हैं. 

Advertisement

2.नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
2

भारत के अहमदाबाद में मौजूद नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 1 लाख 32 हजार है. ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. साल 2020 में इसे नया रुप दिया गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है. 
 

3. मिशिगन स्टेडियम

 मिशिगन स्टेडियम
3

संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा मैदान मिशिगन स्टेडियम है. जिसे लोग "द बिग हाउस" के नाम से भी जानते हैं. ये स्टेडियम दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मैदान है. जिसकी क्षमता 1 लाख 7 हजार 601 है. मगर मिशिगन स्टेडियम 1 लाख 15 हजार लोगों की मेजबानी कर चुका है. 
 

4. बीवर स्टेडियम

 बीवर स्टेडियम
4

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में बीवर स्टेडियम मौजूद है. जिसकी दर्शक क्षमता 1 लाख 6 हजार है. इस मैदान को 'निटनी नेशन' के नाम से भी फैंस जानते हैं. 

5. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

 मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
5


मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (MCG) दुनिया के सबसे बड़े मैदानों में से एक है. ये मैदान मेलबर्न के विक्टोरिया में स्थित है. जिसकी क्षमता 1 लाख से ज्यादा है. इस मैदान पर क्रिकेट, फुटबाल और अन्य खेलों के आयोजन होते हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement