Advertisement

छिपकली से जुड़ी ये 5 बातें आपको हैरान कर देंगी!

छिपकली दिखने में चाहे जितनी आम लगे, लेकिन इसके कुछ व्यवहार इतने अजीब और घिनौने हैं कि जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

राजा राम | Jun 17, 2025, 09:52 PM IST

1.दीवारों पर रेंगने वाली ये प्राणी कितनी अजीब हो सकती है

दीवारों पर रेंगने वाली ये प्राणी कितनी अजीब हो सकती है
1

हमारे घरों की दीवारों पर अक्सर दिखने वाली छिपकली ज्यादातर लोगों को डर, झिझक या नफरत का कारण लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी सी छिपकली कई ऐसे काम करती है जो आपको चौंका सकते हैं? ये जीव पर्यावरण में कीड़ों को कंट्रोल करने में तो मदद करते हैं, लेकिन इनके कुछ व्यवहार इतने अजीब हैं कि जानकर आपको झटका लग सकता है. आइए जानते हैं छिपकली से जुड़ी पांच अजीब बातें जो आपने शायद ही पहले सुनी हों. 
 

Advertisement

2.अपनी ही खाल खा जाती है

अपनी ही खाल खा जाती है
2

छिपकली जब अपनी पुरानी खाल छोड़ती है तो उसे फेंकने के बजाय खा जाती है. सुनकर भले ही अजीब लगे, लेकिन ऐसा करने से उसे दो फायदे मिलते हैं – एक तो उसे पोषक तत्व वापस मिल जाते हैं और दूसरा, शिकारी जानवरों को कोई निशान नहीं मिलता. 
 

3.मल-मूत्र एक ही रास्ते से

मल-मूत्र एक ही रास्ते से
3

छिपकली के शरीर में एक ही छेद होता है जिसे cloaca कहा जाता है.इसी के जरिए वह मल, मूत्र और प्रजनन सब करती है. आपने शायद गौर किया होगा कि छिपकली के मल के साथ एक सफेद सा हिस्सा भी होता है. 

4.खुद के बच्चों को खा जाती है

खुद के बच्चों को खा जाती है
4

कुछ प्रजातियों की छिपकलियां जैसे iguana और monitor lizard जरूरत पड़ने पर अपने ही बच्चों को खा जाती हैं. यह व्यवहार तब देखने को मिलता है जब खाने की कमी हो, तनाव हो या खतरे का एहसास हो.
 

5.कटने के बाद भी हिलती रहती है पूंछ

कटने के बाद भी हिलती रहती है पूंछ
5

छिपकली जब किसी खतरे को महसूस करती है तो वह अपनी पूंछ खुद से अलग कर देती है. खास बात यह है कि पूंछ शरीर से अलग होने के बाद भी कुछ देर तक हिलती रहती है ताकि शिकारी का ध्यान बंटे और छिपकली भाग सके.
 

6.हवा को चख कर सूंघती है

हवा को चख कर सूंघती है
6

छिपकली अपनी जीभ से सूंघने का काम करती है. जब वह जीभ को अंदर-बाहर करती है, तो वह वातावरण से कण चाटती है और उन्हें एक खास अंग से सूंघती है. इसमें अक्सर गंध वाले कण होते हैं, जैसे मृत जीव या मल – जो हमें तो घिनौने लग सकते हैं लेकिन उसके लिए ये जरूरी जानकारी होती है. 
(Disclaimer: यह जानकारी इंटरनेट पर मौजदू अलग-अलग सोर्स ले ली गई है, डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है).

Advertisement
Advertisement
Advertisement