ट्रेंडिंग
Pragya Bharti | May 10, 2026, 07:35 AM IST
1.Mothers Day Shayari and Quotes

मां का प्यार किसी एक दिन का मोहताज नहीं होता, लेकिन मदर्स डे एक जरिया है उन्हें यह बताने का कि वे हमारे लिए कितनी खास हैं. बचपन की लोरी से लेकर जीवन की चुनौतियों तक, मां हमेशा एक ढाल बनकर खड़ी रहती है. वह खुद भूखी सो जाएगी, लेकिन अपने बच्चों का निवाला कभी कम नहीं होने देती.
दुनिया में अगर ईश्वर का कोई साक्षात रूप है, तो वह 'मां' है. मां शब्द में पूरी कायनात का प्यार समाया हुआ है. हर साल मई के दूसरे रविवार को 'मदर्स डे' मनाया जाता है, जो हमें मौका देता है उस निस्वार्थ प्रेम को सम्मान देने का जिसने हमें पाल-पोसकर बड़ा किया. इस मदर्स डे पर इन शायरियों के साथ मां को स्पेशल फील करा सकते हैं.
2.Emotional Shayari on Mothers Day 2026

"मंजिल दूर और सफर बहुत है,
छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है,
मार डालती यह दुनिया कब की हमें,
लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है."
"इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है,
मां बहुत गुस्से में हो तो रो देती है."
"दवा जब काम नहीं आती,
तो मां की नजर उतारना काम आता है."
3.Happy Mothers Day 2026 Shayari

"हजारों गम हों फिर भी मैं खुशी से फूल जाता हूं,
जब हंसती है मेरी मां, मैं हर गम भूल जाता हूं."
"लबों पर उसके कभी बददुआ नहीं होती,
बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती.
इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है,
मां बहुत गुस्से में हो तो रो देती है."
"मौत के लिए बहुत से रास्ते हैं,
पर जन्म लेने के लिए सिर्फ 'मां' है."
4.Mothers Day Hindi Shayari

"हवाओं को क्या पता कि दीया कैसे जलता है,
मां की गोद में बच्चा कैसे पलता है.
लाख मुसीबतों में भी मुस्करा देता है वो,
जिसे पता हो कि उसकी मां का साया उसके साथ चलता है."
"घेर लेने को जब भी बलाएं आ गईं,
ढाल बनकर मां की दुआएं आ गईं."
"मैंने कल खुदा से पूछा कि मां क्या है?
खुदा ने मुस्कुरा कर कहा- वो एहसास जिसे मैंने खुद में पाया है."
5.Heart Touching Shayari For Mothers Day

"रुके तो चांद जैसी है,
चले तो हवाओं जैसी है,
वो मां ही है जो धूप में भी छांव जैसी है."
"भीड़ में भी खुद को अकेला नहीं पाया मैंने,
जब तक मां का साया अपने साथ पाया मैंने."
"ऊपर जिसका अंत नहीं उसे आसमां कहते हैं,
और नीचे जिसका अंत नहीं उसे 'मां' कहते हैं."
6.Hindi Shayari For Maa

"हर रिश्ते में मिलावट देखी,
कच्चे रंगों की सजावट देखी,
पर सालों से देख रहा हूं मां को,
न उसके चेहरे पर थकावट देखी,
न ममता में मिलावट देखी."
"सीधा-साधा भोला-भाला मेरा संसार है,
मां मेरी खुशियां है और मां ही मेरा प्यार है."
"नींद अपनी भुला कर सुलाया हमको,
आंसू अपने गिरा कर हंसाया हमको,
कभी दर्द न देना उस खुदा की मूरत को,
जमाना कहता है 'मां' जिसे."
7.Mothers Day 2026 Short Shayari for Captions

"पूछता है जब कोई कि दुनिया में जन्नत कहां है,
मैं मुस्कुरा कर अपनी मां के चरणों को छू लेता हूं."
"घर की रौनक मां से होती है,
और खुशियों की चाबी मां के पास होती है."
"चोट मुझे लगती है और दर्द उसे होता है,
खुदा ने ऐसी मूरत बस मां को बनाया है."
8.Mothers Day Shayari in Hindi

"ममता के मंदिर की है तू सबसे प्यारी मूरत,
भगवान से भी सुंदर है मां तेरी सूरत."
"मां तेरे दूध का हक मुझसे अदा क्या होगा,
तू है नाराज तो खुश मुझसे खुदा क्या होगा."
"मां के बिना पूरा घर बिखर जाता है,
और मां हो तो पूरा घर निखर जाता है."
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से