Advertisement

अपने कर्मचारियों के लिए लाइफ-पार्टनर भी ढूंढती है ये IT फर्म, शादी के बाद बढ़ा दी जाती है सैलरी

तमिलनाडु की एक आईटी कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए लाइफपार्टनर भी ढूंढती है. शादी होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ा दी जाती है.

1. 100 करोड़ है कंपनी का रेवेन्यू

 100 करोड़ है कंपनी का रेवेन्यू
1


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी श्री मूकाम्बिका इंफोसोल्यूशंस अपने अविवाहित कर्मचारियों को जीवनसाथी तलाशने में मदद करती है. साल 2006 में इस कंपनी की शुरुआत सिवकासी से हुई थी. इसके बाद 2010 में कंपनी ने मदुरई में अपना बेस बनाया. कंपनी का सालाना रेवेन्यू 100 करोड़ के आस-पास है.

Advertisement

2.कर्मचारियों को देते हैं स्पेशल ऑफर

कर्मचारियों को देते हैं स्पेशल ऑफर
2


कंपनी के CEO सेल्वागणेश बताते हैं कि वो अपने कर्मचारियों को स्पेशल ऑफर्स देने में भरोसा करते हैं. शुरुआत में उन्हें अपनी कंपनी के लिए कर्मचारी हायर करने में समस्या हुई थी. इसके बाद उन्होंने अपने कर्मचारियों को स्पेशल सुविधाएं देनी शुरू कीं. 

3.कर्मचारियों से हैं परिवार जैसे रिश्ते

कर्मचारियों से हैं परिवार जैसे रिश्ते
3


कर्मचारियों को खास सुविधाएं देने से कंपनी की परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी हो गई. इसके साथ ही उनके और कर्मचारियों के बीच परिवार के सदस्यों की तरह संबंध बन गए. कंपनी के कर्मचारी उन्हें अपना बड़ा भाई मानते हैं. 

4.मैचमेकिंग के जरिए ढूंढते हैं दुल्हा-दुल्हन

मैचमेकिंग के जरिए ढूंढते हैं दुल्हा-दुल्हन
4

कई लोग दूर गांव से आकर उनकी कंपनी के लिए काम करते हैं. ऐसे में उनके माता-पिता गांव में रहते हैं और उन्हें शादी के लिए साथी ढूंढने में समस्या होती है. ऐसे में वे अपने कर्मचारियों के लिए अलायंस मेकर्स के जरिए दूल्हा-दुल्हन ढूंढने में मदद करते हैं. 

5. शादी के बाद सैलरी हाइक

 शादी के बाद सैलरी हाइक
5


इसके बाद सारे कर्मचारी उसकी शादी में जाते हैं. सबसे अहम बात है कि शादी होते ही कर्मचारी की सैलरी बढ़ा जी जाती है. अब इस ऑफर को लेकर इस कंपनी की चर्चा देश भर में हो रही है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement