Advertisement

रोज बिकती हैं टिकटें पर एक भी यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ता, जानिए इस स्टेशन पर क्यों होता है ऐसा, क्या है कहानी?

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है. इसके तहत एक दिन कई ट्रेनें एक जगह से दूसरी जगह पर दौड़ती हैं, ये भारत में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला विभाग भी बन गया है. लेकिन क्या आप जानते है कि एक स्टेशन ऐसा भी है जहां रोज टिकट खरीदे जाते हैं लेकिन सफर कोई नहीं करता. 

सुमित तिवारी | Jun 15, 2025, 01:14 PM IST

1.अनोखा रेलवे स्टेशन

अनोखा रेलवे स्टेशन
1

आज हम आपको भारत के एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां केवल एक ट्रेन रुकती है उसमें भी कोई यात्री नहीं चढ़ता पर टिकट यहां से रोज खरीदे जाते हैं.

Advertisement

2.बेहद खास है कहानी

बेहद खास है कहानी
2

प्रयागराज जोन में स्थित इस स्टेशन की कहानी अपने आप में बेहद खास है. इस स्टेशन का नाम है दयालपुर रेलवे स्टेशन, जो अब एक अजीब मिसाल बन गया है. यहां का मामला वाकई हैरान करता है.

3.2006 में किया गया था बंद

2006 में किया गया था बंद
3

खबरों के मुताबिक इस स्टेशन की शुरूआत 1954 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी ने की थी. शुरुआत में यहां कई ट्रेनें रुकती थीं. लेकिन समय के साथ यात्री कम होते गए और स्टेशन को 2006 बंद कर दिया गया.

4.2020 में फिर से हुआ चालू

2020 में फिर से हुआ चालू
4

बाद में स्थानीय लोगों की मांग पर इस स्टेशन को 2020 फिर से चालू किया गया. लेकिन ट्रेनें नहीं बढ़ाई गईं. फिर भी लोग रोज स्टेशन जाकर टिकट खरीदते हैं, ताकि स्टेशन चालू रहे और सरकार इसे दोबारा बंद न कर सके.

5.700 रुपये की टिकट

700 रुपये की टिकट
5

इस स्टेशन पर किसी भी तरह की सुविधा नहीं है कोई यहां से कहीं आता जाता नहीं है पर फिर महीने भर में करीब 700 रुपये की टिकट यहां से खरीदी जाती हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement