Advertisement

हफ्ते का सबसे बेकार दिन कौन सा होता है? Guinness World Records ने किया बड़ा खुलासा

हफ्ते की शुरुआत हमेशा नई उम्मीदों और नई योजनाओं के साथ करने की बात कही जाती है. लेकिन आम लोगों के मन में एक सवाल हमेशा घूमता है.आखिर हफ्ते का सबसे मुश्किल दिन कौन सा है?

राजा राम | Dec 04, 2025, 10:37 PM IST

1.हफ्ते का सबसे मुश्किल दिन कौन सा है?

हफ्ते का सबसे मुश्किल दिन कौन सा है?
1

कई कामकाजी लोग बताते हैं कि छुट्टी के बाद पहला दिन अक्सर भारी लगता है. कुछ लोग इसे मन का बोझ कहते हैं, तो कुछ इसे पूरे सप्ताह की चुनौती की शुरुआत मानते हैं. 

Advertisement

2.एक खास दिन को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जाता रहा है

एक खास दिन को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जाता रहा है
2

सोशल मीडिया पर भी लंबे समय से यह चर्चा होती रही है कि हफ्ते का कौन सा दिन सबसे परेशान करने वाला होता है. मीम्स और हास्य पोस्टों में एक खास दिन को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जाता रहा है. 
 

3.आधिकारिक तौर पर ऐलान

आधिकारिक तौर पर ऐलान
3

इसी बहस के बीच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) ने आखिरकार हफ्ते के सबसे बेकार दिन का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है. 

4.सोमवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन घोषित किया

सोमवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन घोषित किया
4

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खाते से पोस्ट साझा करते हुए सोमवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन घोषित किया. इस घोषणा के सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इसे पसंद कर अपनी राय भी दी. 
 

5.यह फैसला किसी पुष्टि से कम नहीं

यह फैसला किसी पुष्टि से कम नहीं
5

कई लोगों ने मज़ाक में लिखा कि अब उनका सोमवार का दर्द मान्यता प्राप्त हो गया है. जो लोग पहले से ही सोमवार को सबसे कठिन दिन मानते थे, उनके लिए यह फैसला किसी पुष्टि से कम नहीं है. 
 

6.सोशल मीडिया पर यह पोस्ट अब भी चर्चा में

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट अब भी चर्चा में
6

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट अब भी चर्चा में है और लोग दिल खोलकर सोमवार पर चुटकी ले रहे हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement