ट्रेंडिंग
मोहम्मद साबिर | Jul 20, 2025, 04:04 PM IST
1.यूजिनी बूचार्ड ने लिया संन्यास

कनाडा की टेनिस प्लेयर यूजिनी बूचार्ड ने अपने करियर को अलविदा कह दिया है. कनाडाई खिलाड़ी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. हालांकि उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं. लेकिन फिर भी वो वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-5 तक पहुंचने में कामयाब रही हैं.
2.खेल से ज्यादा ग्लैमर की रही चर्चा

कनाडाई खिलाड़ी यूजिनी बूचार्ड अपने खेल से ज्यादा अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रही है. यूजिनी दूनिया की सबसे खूबसूरत टेनिस प्लेयर्स में टॉप पर आती है.
3.फैशन इंडस्ट्रीज में रख चुकी हैं कदम

खेल से ज्यादा ग्लैमर के लिए चर्चा में रहनी वाली यूजिनी बूचार्ड ने साल 2024 में आईएमजी मॉडल्स के साथ फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा. उन्होंने एक बड़े कॉन्ट्रैक्ट को साइन किया है. उन्होंने हमेशा से फैशन का बढ़ावा देने की अपील ही की है.
4.सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स

यूजिनी बूचार्ड सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शयर करती रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर दो मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी एक-एक पोस्ट पर मिलियन में लाइक भी आते हैं.
5.किसी भी एक्ट्रेस को दे सकती हैं टक्कर

यूजिनी बूचार्ड अपनी खूबसूरत के लिए ज्यादा जानी जाती हैं. वो अपनी सुंदरता से दुनिया में किसी भी एक्ट्रेस को सीधी टक्कर दे सकती हैं. खेल की दुनिय में शायद ही इनसे खूबसूरत प्लेयर कोई होगा.
6.संन्यास लेते हुए लिखी ये बात

यूजिनी बूचार्ड ने अपने टेनिय करियर को अलविदा कहते हुए लिखा, "आपको पता लग जाता है कि अब समय आ गया है. इसी तरह मेरे लिए ये अब है. जहां से सब कुछ शुरू हुआ था, वहीं अब सबकुछ खत्म हो रहा है."