ट्रेंडिंग
भास्कर तिवारी | Jul 08, 2025, 06:17 PM IST
1.मोहम्मद इरफान

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटर हैं. उनकी हाइट 7 फीट 1 इंच (2.16 मीटर) हैं. इरफान पाकिस्तान के लिए तीनों प्रारुप में खेल चुके हैं. उनके नाम 109 इंटरनेशनल विकेट भी हैं.
2.मार्को यानसन

साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसन इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट में खूब धमाल मचा रहे हैं. वही मार्को अपनी हाइट को लेकर चर्चा में रहते हैं. उनकी लंबाई 6 फीट 10 इंच हैं.
3.बॉयड रैनकिन

आयरलैंड के तेज गेंदबाज बॉयड रैनकिन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. उनकी हाइट 6 फीट 8 इंच हैं. रैनकिन आयरलैंड के लिए तीनों प्रारुप में खेलते हुए नजर आए हैं. इस दौरान उन्होंने 169 इंटरनेशनल विकेट भी लिए हैं.
4.बिली स्टेनलेक

ऑस्ट्रेलिया के सबसे लंबे गेंदबाज बिली स्टेनलेक हैं. जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे और टी20 मैच खेल चुके हैं. स्टेनलेक की हाइट 6 फीट 7 इंच है.
5.जोएल गार्नर

70 और 80 के दशक में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाद जोएल गार्नर के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाजों की हालत खराब हो जाती थी. वो 6 फीट 6 इंच की हाइट से जब बैट्समैन को बाउंसर मारते थे. तो बल्लेबाज बिल्कुल बेबस नजर आते थे.