Advertisement

Viral: जोमैटो डिलीवरी बॉय ने रोड पर किया ऐसा खतरनाक स्टंट, देखने वालों के उड़े होश, देखें Video

Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक फूड डिलिवरी बॉय पहाड़ी घुमावदार रास्ते में स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है.

Latest News
Viral: जोमैटो डिलीवरी बॉय ने रोड पर किया ऐसा खतरनाक स्टंट, देखने वालों के उड़े होश, देखें Video

viral video

Add DNA as a Preferred Source

Viral: सोशल मीडिया पर आएदिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी लोग हैरान हैं. इस वीडियो में एक घुमावदार पहाड़ी सड़क पर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय हाई-स्पीड, मोटोजीपी-स्टाइल बाइक (MotoGP-style bike ride) पर स्टंट कर रहा है. इस लड़के का वीडियो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. उसका ये वीडियो कई लोगों द्वारा देखा गया है. वही कई लोगों का कहना है कि इस तरह का जोखिम उठाना खतरे से खाली नहीं है. 

डीलिवरी बॉय बना राइडर 
वीडियो में युवक घुमावदार पहाड़ी रास्ते पर लहराते हुए गाड़ी चला रहा है. ये पीठ पर कुछ सामान भी लटकाए हुए हैं. यह छोटी क्लिप, जिसे सबसे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट ‘एड्रेनालाईन.जंकीज़' पर पोस्ट किया गया था, अब एक्स पर वायरल हो गई है. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि  "राइडर बनने के लिए पैदा हुआ, डिलीवरी बॉय बनने के लिए मजबूर हुआ."

वीडियो देख लोग हुए हैरान
इस वीडियो को देखकर लगता है कि ये डिलीवरी बॉय प्रोफेशनल मोटरसाइकिल रेसर है और इसे इस तरह के स्टंट करने का बहुत अनुभव है. जिस तरीके से वह पहाड़ी रास्ते पर गाड़ी को सांप की तरह नचा रहा है. युवक को  खतरनाक तरीके से झुकते और संकरी गलियों से गुजरते हुए देखा जा सकता है. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
अब इस स्टंटबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जंग छिड़ गई है. जहां जोखिम भरे बाइक स्टंट को इसके तकनीकी कौशल के लिए कुछ यूजर्स ने सराहा, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने संभावित परिणामों पर चिंता व्यक्त की. कई यूजर्स ने कहा, “वह टूटी हड्डियों के साथ अस्पताल में पहुंच जाएगा.”

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement