Advertisement

Video: बीच सड़क पर डांस करने लगा Zomato डिलीवरी बॉय, यूजर्स बोले- भाई को DID में भेजो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जोमैटो डिलीवरी बॉय बीच सड़क पर थिरकता हुआ नजर आ रहा है.

Video: बीच सड़क पर डांस करने लगा Zomato डिलीवरी बॉय, यूजर्स बोले- भाई को DID में भेजो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर लोगों के डांसिंग टैलेंट के बहुत सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इनके डांसिंग मूव्स लोगों का दिल जीत लेते हैं. कई बार देखा जाता है कि लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कहीं भी अपना कैमरा चालू करके डांस करना शुरू कर देते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो यूजर्स को खूब पसंद आते हैं. फिलहाल जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं उसमें भी कुछ ऐसी ही नजारा देखने को मिल रहा है. जिसमें एक जोमैटो डिलीवरी बॉय बीच सड़क पर डांस कर रहा है. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जोमैटो डिलीवरी बॉय स्कूटी से उतरता है और हेलमेट निकाल कर स्कूटी पर रख देता है. इसके बाद वह बीच सड़क पर ही गाने पर थिरकने लगता है. शख्स ने जोमैटो की टी-शर्ट पहन रखी है और इसकी स्कूटी पर जोमैटो फूड डिलीवरी का बॉक्स भी रखा हुआ है. जोमैटो डिलीवरी बॉय के इस डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है तो वहीं कुछ लोगों के इस पर मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें - पेड़ों के बीच छिपी सोती हुई लोमड़ी को ढूंढेंगे तो हैं आप जीनियस, नहीं तो फेल

वीडियो को Mr_LoLwa नाम के यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, ''मैं - ये सोच रहा हूं कि डिलीवरी बॉय लेट है वह जरूर जाम में फंसा होगा. ले डिलीवरी बॉय,''

वायरल वीडियो को 17 हजारे से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर यूजर्स के बहुत सारे रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा 'खाना ठंडा हो गया होगा' दूसरे ने लिखा 'बेचारे कस्टमर का भूख से बुरा हाल हो रहा होगा.' 

ये भी पढ़ें - 1 बोतल 'दारू' की कीमत 65 करोड़, फिर भी खरीदने की लगी है लाइन!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement