ट्रेंडिंग
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि यह शख्स आराम से सड़क किनारे अपने कुत्ते घुमा रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानों कुत्तों की फौज को टहलाने निकला हो.
डीएनए हिंदी: हमारे आसपास ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें पेट्स पालने का शौक होता है. कुछ लोग इस शौक में भी दो कदम आगे होते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स से मिलवाने वाले हैं. इस शख्स के पास एक दो, तीन या पांच नहीं बल्कि करीब 15 या 16 कुत्ते हैं.
यह जब अपने कुत्तों के साथ बाहर निकलता है तो अच्छे-अच्छे पस्त हो जाते हैं. फिलहाल इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानों इस शख्स को कुछ ज्यादा ही टाइट सिक्योरिटी मिली हुई है. सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तुलना Z सिक्योरिटी से कर रहे हैं. उनका कहना है कि भाई की सिक्योरिटी बहुत टाइट है.
यह भी पढ़ें: Viral: 13 साल तक बीमारी का नाटक करती रही महिला, ऐंठे 6 करोड़ रुपये
Walking the dogs.. pic.twitter.com/T0lAMZGRqv
— Buitengebieden (@buitengebieden) June 21, 2022
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि यह शख्स आराम से सड़क किनारे अपने कुत्ते घुमा रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानों कुत्तों की फौज को टहलाने निकला हो. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 2.4 मिलियन यानी कि 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें: आजमगढ़ से हारे धर्मेन्द्र यादव का वीडियो वायरल- पुलिस से बोले - How Can You रोक
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.