Advertisement

Viral Video: 'सोना कितना सोना है' पर नाचीं धनश्री वर्मा, लोगों ने यजुवेंद्र चहल को याद कर किए मजेदार कमेंट

क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहती हैं. उनकी नई डांस वीडियो ने तो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया हुआ है.

Viral Video: 'सोना कितना सोना है' पर नाचीं धनश्री वर्मा, लोगों ने यजुवेंद्र चहल को याद कर किए मजेदार कमेंट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आप चाहे देश में हों या विदेश में हिंदी गाने सुनकर डांस तो निकल ही जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ यजुवेंद्र चहल की सोशल मीडिया क्वीन वाइफ धनश्री वर्मा के साथ. अपने मजेदार डांसिंग रील्स के लिए मशहूर धनश्री डबलिन की सड़कों पर जबरदस्त डांस करती दिखीं. उन्होंने गाना भी ऐसा चुना कि पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं. धनश्री गोविंदा और करिश्मा कपूर के हिट गाने 'सोना कितना सोना' है पर डांस करती दिखीं.

वीडियो में धनश्री का डांस तो मजेदार है ही उनका स्टाइल भी करिश्मा कपूर जैसा लग रहा है. इंटरनेट यूजर्स को यह डांस वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. लोग उनके डांस मूव्स की तारीफ करते नहीं थक रहे. वैसे धनश्री सोशल मीडिया के मामले में काफी एक्टिव हैं. कभी आप उन्हें अलग-अलग स्टार्स के साथ डांस करते तो कभी लिप सिंक करते देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: ये नहीं सुना तो क्या सुना, अंग्रेजी गाने और भारतीय संगीत का जबरदस्त मैशअप

सोशल मीडिया पर धनश्री के 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. बात करें इस लेटेस्ट वीडियो की तो इसे अबतक ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस वीडियो पर यजुवेंद्र चहल को याद कर रहे हैं. पंकज नाम के एक यूजर ने लिखा, ओह भाई...एक क्रिकेट खेल रहा है और कोई इधर नाच रहा है. ऑफीशियल किलर ने लिखा, आपके जैसी गर्लफ्रेंड चाहिए मुझे. दिव्यु ने लिखा, मुझे लगता है कि कैमरामैन हमारा हीरो है.   
 

यह भी पढ़ें: Heartbreaking! रोज मलबे के ढेर के पास क्यों आता है यह कुत्ता ? आंखें नम कर देगी इसकी कहानी

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement