Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

सांप के साथ कर रहा था 'खेल' लेकिन युवक के साथ हो गया 'खेला'!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सांप को तंग करता और उसके साथ खेल करता नजर आ रहा है.

सांप के साथ कर रहा था 'खेल' लेकिन युवक के साथ हो गया 'खेला'!

Snake Viral Video 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल हो जाते हैं. ऐसे वीडियो भले ही खौफनाक हों लेकिन उन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी आ जाती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सांप को तंग कर रहा है उसके साथ खेल रहा है. मगर अगले ही पल जो हुआ उसे देखने के बाद सभी हैरान रह गए हैं. वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और अपनी राय भी रख रहे हैं. 

वायरल हो रहे वीडियो में एक लंबा कोबरा दिखाई दे रहा है. जिसकी पूंछ को पकड़कर शख्स पीछे खींचता है. इस एक्टिविटी को वह शख्स बार-बार दोहराता है लेकिन अगले पल सांप उसके नियंत्रण से निकल कर पलटवार कर देता है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - सड़क के बीचोबीच गाड़ दिए बिजली के खंभे, पड़ोसी देश के दिमाग की उड़ी खिल्ली

देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - 5 साल तक पेट में ही पड़ी रही कैंची, महिला समझ रही थी पथरी का दर्द

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को पांच लाख 17 हजार बार देखा जा चुका है. वहीं लोग अपनी-अपनी क्रिएटिविटी के जरिए इस पोस्ट पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - सांप को भी पता चल गया है कि बार बार वार करने से अच्छा है कि एक बार ही वार करो कि कोई दोबारा पंगा न ले. दूसरे यूजर ने लिखा - बहुत तकलीफ हुई होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement