Advertisement

Viral: युवक छत पर चढ़ बिजली के तार पर सुखा रहा था कपड़े, Video देख लोग बोले- कितने तेजस्वी लोग हैं!

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा बिजली की तार पर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चढ़ा है. लोगों ने इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है. 

Latest News
Viral: युवक छत पर चढ़ बिजली के तार पर सुखा रहा था कपड़े, Video देख लोग बोले- कितने तेजस्वी लोग हैं!
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video News: एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल काफी हो रहा है, जिसमें एक चचा बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में चचा छत पर खड़े होकर बिजली के तारों पर कपड़े लटका रहे हैं, जबकि नीचे खड़ा एक शख्स उन्हें रोकते हुए समझाने की कोशिश करता है. वह व्यक्ति चचा से कहता है कि बिजली के तारों पर कपड़े सुखाना खतरे से भरा हो सकता है. 

वीडियो में क्या है?
ऐसा करने से किसी भी पल दुर्घटना हो सकती है, लेकिन चचा अपनी बात पर अड़े रहते हैं और जवाब देते हैं कि "हमारे यहां ऐसे ही होता है. वीडियो में चचा के इस लापरवाह व्यवहार को देखकर वह व्यक्ति चुप हो जाता है, लेकिन फिर चचा को धीरे-धीरे शर्मिंदगी महसूस होती है. वह कपड़ों को बिजली के तारों से हटा लेते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


ये भी पढ़ें- Viral Video: सड़क पर टहलते दिखा खूंखार जानवर, कैमरे में कैद हो गया डरावना मोमेंट


लोग दे रहे प्रतिक्रिया 
लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, चचा को मौत से कोई डर नहीं है. जबकि दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा. कितने तेजस्वी लोग हैं, कहां से आते हैं ये लोग. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई है. लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement