ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता. हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है, जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कुछ ऐसा करता है कि हर कोई दंग रह जाता है.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता. हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है, जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कुछ ऐसा करता है कि हर कोई दंग रह जाता है.
गिलास में पेट्रोल भरवाया और पी गया
वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक युवक पेट्रोल पंप पर खड़ा है. वह कर्मचारियों से गिलास में पेट्रोल भरवाता है. पहले तो लोग सोचते हैं कि शायद वह किसी मशीन के लिए ले रहा होगा, लेकिन कुछ ही पल में वह ऐसा काम करता है जिसे देखकर सबके होश उड़ जाते हैं. युवक गिलास उठाता है और उसमें भरा हुआ पेट्रोल एक ही घूंट में पी जाता है.पेट्रोल पीने के बाद वह वहां से तेजी से भाग जाता है. कर्मचारी और वहां मौजूद अन्य लोग उसे रोक भी नहीं पाते और हक्का-बक्का रह जाते हैं.
क्यों किया ऐसा? जवाब किसी को नहीं पता
वीडियो में यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने पेट्रोल क्यों पिया, और न ही यह जानकारी मिल पाई है कि उसे किसी तरह की चिकित्सकीय सहायता दी गई या नहीं. हालांकि, इस घटना को लेकर लोगों में गहरी चिंता और नाराजगी देखी जा रही है.
पेट्रोल पीना कितना खतरनाक है?
विशेषज्ञों की मानें तो पेट्रोल का सेवन बेहद जानलेवा हो सकता है. इसे पीने से शरीर में जहरीली प्रतिक्रिया हो सकती है, जिससे उल्टी, बेहोशी, आंतरिक अंगों को नुकसान और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। डॉक्टर साफ कहते हैं कि ऐसे स्टंट पॉपुलैरिटी के लिए करना सीधे-सीधे जान से खिलवाड़ है.
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पेट्रोल के दाम इतने बढ़ गए हैं और ये जनाब इसे पी रहे हैं!” दूसरे ने कहा, “पॉपुलैरिटी के लिए लोग अब जान भी दांव पर लगाने लगे हैं.” वहीं एक अन्य ने चेतावनी दी, “ऐसे खतरनाक ट्रेंड को वायरल न करें, ये जानलेवा हो सकते हैं.” यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.