Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: 45 लाख रुपये में बिक रहा है तकिया, खासियत उड़ा देगी होश

वेबसाइट के मुताबिक, मिस्टर हिल्स्ट को इस खास तकिए को बनाने में पंद्रह साल लगे. जानें क्या है इसकी खासियत.

Viral: 45 लाख रुपये में बिक रहा है तकिया, खासियत उड़ा देगी होश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्वाइकल स्पेशलिस्ट से डिजाइनर बने शख्स ने दुनिया का सबसे महंगा तकिया बनाया है. इसकी ऑफीशियल वेबसाइट के मुताबिक, टेलरमेड पिलो (Tailormade Pillow) दुनिया का सबसे एक्सक्लूसिव और एडवांस तकिया है. यह मिस्र के कपास और शहतूत रेशम से बना है और नॉन-टॉक्सिक डच मेमोरी फोम से भरा है. नीदरलैंड के थिज वैन डेर हिल्स्ट (Thijs van der Hilst) ने इस तकिए को बनाया है. यह आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट के मुताबिक $57,000 करीब 45 लाख रुपये में बिकता है.

तकिए में जड़ा है सोना और कीमती रत्न

वेबसाइट के मुताबिक, मिस्टर हिल्स्ट को इस खास तकिए को बनाने में पंद्रह साल लगे. इसमें 24 कैरेट सोना, हीरे और नीलम जड़े हुए हैं. इसके अलावा, तकिए को भरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कपास रोबोटिक मिलिंग मशीन से आता है. इस तकिए पर 24 कैरेट सोने का कवर लगा हुआ है जो एक ग्लिटजी फैब्रिक का है. बताया जा रहा है कि यह कवर सभी तरह के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिशन को ब्लॉक करता है और स्वस्थ व सुरक्षित नींद देने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Viral: फ्लाइट में चढ़ने से रोका तो नशे में धुत कपल ने शुरू की बदतमीजी, यूं मचाया हंगामा

इस तकिए में 22.5 कैरेट का नीलम और चार हीरे लगे हुए हैं. इस वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो गई है. वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि यह महंगा तकिया हाई-टेक सॉल्यूशन और पुराने जमाने की स्किल्स का कॉम्बिनेशन है. टेलरमेड पिलो अब तक का सबसे इनोवेटिव तकिया है. तकिए को एक ब्रांडेड बॉक्स में पैक किया जाता है. मिस्टर हिल्स्ट का दावा है कि तकिया नींद न आने से पीड़ित लोगों को शांति से सोने में मदद करेगा. वेबसाइट ने बताया कि तकिया हर ग्राहक के लिए कस्टम-मेड है.

कैसे बनता है यह तकिया

3डी स्कैनर का इस्तेमाल करके कंधों, सिर और गर्दन के सटीक आयामों को सावधानी से मापा जाता है. इसके बाद, यह एक डच मेमोरी फोम से भर जाता है, जो हाई-टेक रोबोटिक मशीन मिल्स का इस्तेमाल करके व्यक्ति के सिर के आकार के अनुकूल हो जाता है. तकिए बनाने से पहले ग्राहक के शरीर के ऊपरी हिस्से का नाप और सोने की मुद्रा भी नोट कर ली जाती है. कंपनी ने कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप छोटे हैं या बड़े, पुरुष या महिला. आपका टेलरमेड तकिया आपको बेहतरीन तरीके से सपोर्ट करता है.'

यह भी पढ़ें: Burger King ने 27 साल बाद कुछ पेन और कैंडी देकर किया रिटायर, इंटरनेट यूजर्स ने ऐसे कर दिया मालामाल

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement