ट्रेंडिंग
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ हुई तो लड़के ने बताया कि उसे डर था अब उनकी शादी टल जाएगी.
डीएनए हिंदी: एक लड़के की गर्लफ्रेंड एग्जाम में फेल हो गई. यह बात लड़के को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गर्लफ्रेंड के स्कूल में ही आग लगा दी. मामले के सामने आने के बाद जब लड़के को गिरफ्तार कर उससे ऐसा करने की वजह के बारे में पूछा गया, तब एक बार के लिए तो पुलिस भी हैरान रह गई.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मामला मिस्र के Menofia प्रांत का है. आरोपी लड़के की उम्र 21 साल बताई जा रही है. लड़के की गर्लफ्रेंड के साथ सगाई हो चुकी थी अब जल्द ही दोनों की शादी होने वाली थी. इस बीच लड़की का रिजल्ट आया तो पता चला कि वह फेल हो चुकी है. बस फिर क्या था, अपनी मंगेतर के फेल होने की बात सुनकर लड़के को एक अजीब सा डर सताने लगा और इसी डर के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया.
यह भी पढ़ें- Noida Twin Tower Demolition: 28 अगस्त को कुछ यूं गिराए जाएंगे नोएडा के ट्विन टावर, देखें वीडियो
द नेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ हुई तो लड़के ने बताया, उसे डर था कि अब उनकी शादी टल जाएगी. फेल होने के बाद मंगेतर को फिर उसी क्लास में ना पढ़ना पड़े, इसके चलते आरोपी ने पूरे स्कूल में ही आग लगा दी. यह तो गनीमत रही कि जिस समय यह घटना घटी, उस वक्त वहां ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे.
घटना में किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. वारदात को अंजाम देने के बाद लड़का भाग कर अपने गांव में छिप गया था लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की निशानदेही पर उसे पकड़ लिया गया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि जब तक मामला संबंधित अदालत में नहीं भेजा जाता, तब तक लड़का हिरासत में ही रहेगा.
यह भी पढ़ें- Viral Video: अस्पताल में भर्ती दादा का मूड अच्छा करने के लिए बच्चों ने अस्पताल में किया भांगड़ा
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.