Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

महिला ने 25 साल तक किया घर का सारा काम, कोर्ट ने पूर्व पति से दिलवाई 1 करोड़ 79 लाख की सैलरी

Spain News in Hindi: स्पेन की एक अदालत ने तलाक लेने वाली पति को आदेश दिया है कि वह अपनी पत्नी को 1.79 करोड़ रुपये चुकाए.

महिला ने 25 साल तक किया घर का सारा काम, कोर्ट ने पूर्व पति से दिलवाई 1 करोड़ 79 लाख की सैलरी

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इस बात पर खूब बहस होती है कि महिलाएं घर में खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने तक का जो काम करती हैं उसका मेहनताना मिलना चाहिए या नहीं. अब स्पेन की एक अदालत ने ऐसे ही एक मामले में सख्त फैसला दिया है. अदालत ने महिलाओं के घरेलू कामकाज को अहम मानते हुए एक महिला के पूर्व पति को आदेश दिया है कि 25 साल तक घर के कामकाज करने की एवज में वह अपनी पूर्व पत्नी को 2 लाख यूरो यानी लगभग 1.79 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में चुकाए.

मामला स्पेन का है जहां शादी के 25 साल बाद एक जोड़े ने तलाक ले लिया. इन दोनों की दो बेटियां हैं. तलाक के बाद संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया. पति ने दावा किया कि शादी में रहते हुए उसने जो कुछ कमाया सब उसका है और इसमें उसकी पत्नी का कोई अधिकार नहीं बनता. पति को उम्मीद थी कि इस दलील से वह सारी संपत्ति का मालिक बना रहेगा.

यह भी पढ़ें- मोबाइल खरीदने पर फ्री में दे रहा था दो बीयर, होली ऑफर देने वाले पुलिस ने धर दबोचा

25 साल तक घर का काम किया
महिला के वकील ने कहा कि शादी के बाद से ही महिला ने अपने आप को घर के काम और बच्चों की परवरिश में अनिवार्य रूप से समर्पित कर दिया था. कोर्ट ने जून 1995 से लेकर 2020 तक के कागज चेक किए और यह जानने की कोशिश की कि इस दौरान महिला ने कितने पैसे कमाए. महिला ने बताया है कि वह अपने पति के जिम में ही रिसेप्शनिस्ट का काम कुछ समय के लिए करती थी.

यह भी पढ़ें- 'रामलीला' के गाने पर पाकिस्तानी लड़की ने किया जबरा डांस, सोशल मीडिया पर मचा दी धूम

यह सब देखने के बाद कोर्ट ने आदेश दिया है कि न्यूनतम मजदूरी की दर से महिला को 25 साल के लिए पैसे चुकाए जाएं. 25 साल के लिए यह रकम लगभग 1.79 करोड़ रुपये होती है. इसके अलावा, बेटियों के लिए माइक भत्ता देने का भी आदेश दिया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement