Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

भूत से की थी शादी, अब चाहिए तलाक, महिला बोली, 'मेरा पति बच्चों की आवाज से डराता है'

Viral News in Hindi: एक महिला ने पांच महीने पहले ही एक भूत से शादी कर ली थी. अब महिला ने कहा है कि वह अपने भूत पति से तलाक लेना चाहती है.

भूत से की थी शादी, अब चाहिए तलाक, महिला बोली, 'मेरा पति बच्चों की आवाज से डराता है'

Rocker Brocarde

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूनाइटेड किंगडम की एक महिला ने पिछले साल हैलोवीन के मौके पर एक भूत से ही शादी कर डाली थी. रॉकर ब्रोकोड नाम की महिला ने एडवर्डो नाम के एक भूत से चर्च में शादी करने का दावा किया था. पेशे से गायिका ब्रोकार्डे का कहना है कि अब वह अपने 'पति' से तलाक चालती हैं. महिला का यह भी कहना है कि पांच महीने की शादी में उन्होंने काउंसलिंग भी ली लेकिन शादी में सबकुछ ठीक नहीं हो पा रहा है. इस वजह से उन्होंने अब अपने इस 'भूत पति' से अलग होने का फैसला कर लिया है.

रॉकर ब्रोकार्डे ने यह भी बताया है कि जब से उन्होंने तलाक की बात कही है उनका यह पति उन्हें डरा रहा है. ब्रोकार्डे के मुताबिक, उनका भूत पति उन पर नजर रखता है और उनकी जिंदगी बर्बाद करके रख दी है. महिला का यह भी कहना है कि वह हार नहीं मानना चाहती लेकिन ऐसा लग रहा है कि भूत से शादी का फैसला ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें- गोबर का बना था केक, दोस्तों ने हैप्पी बड्डे बोलकर मुंह केक में दबा दिया, वीडियो वायरल

'मर्लिन मुनरो का भूत भी शादी में आया'
महिला का कहना है कि उसकी शादी में इंसानों और भूतों को न्योता दिया गया था. उसका दावा है कि उसकी शादी में मर्लिन मुनरो, एल्विस और हेनरी 8 जैसे लोग आए भी थे. इतना ही नहीं, उनके पति ने मर्लिन मुनरो को कहा कि वह हॉट दिख रही हैं. खैर, शादी हो गई और हमें तो एक बार को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि हमने ये कर दिखाया.

यह भी पढ़ें- World Record बनाने के लिए 11 दिन नहीं सोया शख्स, फिर बताया न सोने पर क्या-क्या होता है

ब्रोकार्डे के मुताबिक, अब सबकुछ ठीक नहीं है. अब उनका पति उन पर नजर रखने की कोशिश करता है और बच्चों की आवाजों से डराता भी है. उसने अपने पति को कहा कि वह रिश्ते को गंभीरता से ले लेकिन वह तैयार ही नहीं हो रहा है, ऐसे में अब तलाक ही आखिरी रास्ता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement