Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

ट्रैफिक के बीच खुली कार में डांस करती दिखी लड़की, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है.

Latest News
ट्रैफिक के बीच खुली कार में डांस करती दिखी लड़की, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

Viral Video 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आपको न जाने कितने स्टंट करते लोगों के वीडियो दिखाई देते होंगे. कई तरह की घटनाओं के बाद भी लोग खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आते हैं. इस बीच खुली कार पर डांस करती लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर लोग दो हिस्सों में  बंट गए हैं. कुछ लोग लड़की की तारीफ कर रहे हों तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इससे किसी भी तरह की घटना हो सकती है. 

सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार ट्रैफिक के बीच से जा रही है. जिसमें सीट में खड़ी होकर लड़की 'ना जा, ना जा' गाने पर झूमती हुई नजर आ रही है. वीडियो में यह देखा गया कि कार के आसपास काफी गाड़ियां खड़ी हैं. इसी दौरान किसी ने डांस करती लड़की का वीडियो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.  

यह भी पढ़ें: कौन हैं मरियम शिउना और जाहिद रमीज, जिन्होंने मालदीव की कराई थू-थू?  

 

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर _epic69 नाम के अकाउंट से शेयर की गई है. वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं और लाखों लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं. वीडियो देखने के बाद लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं. किसी ने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं हैं तो वहीं कुछ लोगों ने कमेंट बॉक्स में 
लिखा कि यह बेहद खतरनाक है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि कम से कम कोई तो अपनी लाइफ में खुश है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब क्लब में कोई अमीर बच्चा जाता है तो ऐसा देखने को मिलता है. एक शख्स ने लिखा कि हमारे यहां इसे आर्केस्टा कहा जाता है. एक ने लिखा कि उसके डांस करने से कोई तकलीफ नहीं है लेकिन अगर गिर गई ना तो लंबा जाम लग जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement