Advertisement

Video: टोल बूथ पर आपस में भिड़ गईं दो महिलाएं, जमकर बरसाए एक दूसरे पर थप्पड़

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं में टोल के भुगतान को लेकर भहस शुरू हुई थी.

Video: टोल बूथ पर आपस में भिड़ गईं दो महिलाएं, जमकर बरसाए एक दूसरे पर थप्पड़
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दो महिलाओं को आपस में लड़ते हुए देखा जा रहा है. महिलाएं किसी टोल बूथ पर खड़ी थीं, उनके आसपास लोगों की काफी भीड़ जमा थी, बावजूद इसके वे एक-दूसरे के बाल पकड़कर तो कभी गाल खींचकर बुरी तरह लड़ती रहीं.

जानकारी के अनुसार, वीडियो महाराष्ट्र के पिंपलगांव टोल बूथ का है. यहां 14 सितंबर के दिन दोनों महिलाओं में टोल के भुगतान को लेकर भहस शुरू हुई. इसके बाद तो बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने ना आव देखा ना ताव, बस एक दूसरे पर चाटें-थप्पड़ों की बरसात कर डाली.

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Queen Elizabeth के ताबूत के पास अचानक गिर गया रॉयल गार्ड, देखें वीडियो  

आप देख सकते हैं कि महिलाएं कैसे एक दूसरे पर बरस रही हैं. इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे को कई थप्पड़ भी जड़े. इस बीच आसपास खड़े लोगों में से कुछ ने उन्हें समझाने की भी कोशिश की तो वहीं, कुछ दोनों की गुत्थमगुती का वीडियो भी बनाते नजर आए. 

हैरान कर देने वाले इस वीडियो को @Rajmajiofficial नाम के यूजर द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स अलग-अगल अंदाज में इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. पीयूष नाम के यूजर ने लिखा, 'क्या होगा इस देश का', कृष्णा नाम के यूजर ने लिखा, 'लोगों को उन्हें रोकने की कोशिश करनी चाहिए लेकिन वो वीडियो बना रहे हैं.' रिहान नाम के यूजर लिखते हैं, 'इन्हें शर्म आनी चाहिए.'

यह भी पढ़ें- स्कूल ने पढ़ाई-लिखाई के लिए बनाया था ऐप, पेरेंट्स को भेज दी गईं Nude Photos और प्राइवेट चैट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement