Advertisement

Viral Video: किंग कोबरा के साथ रोमांस करती दिखी महिला, पहले सांप को किया  Kiss, फिर बन गई इच्छाधारी नागिन

Viral video News: एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा, जहां एक महिला डांस करते हुए सांप को चूम लेती है. साथ ही वह सांप के आस-पास ही डांस करती है. लोग इस वीडियो को देख अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है.

Latest News
Viral Video: किंग कोबरा के साथ रोमांस करती दिखी महिला, पहले सांप को किया  Kiss, फिर बन गई इच्छाधारी नागिन
Add DNA as a Preferred Source

Viral News: किंग कोबरा को सांपों की दुनिया का सबसे खतरनाक और जहरीला सांप कहा जात है. इसके जहर की एक बूंद भी इंसान की जान ले सकती है, यही कारण है कि लोग और जानवर भी इससे दूर रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है. इस वीडियो में एक महिला किंग कोबरा के सामने नाचती हुई दिख रही है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह सांप को किस भी कर रही है.

सांप को करती है किस
 इस वीडियो साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला कोबरा के सामने लेटकर नाच रही है और सांप का फन फैलने के बावजूद वह न केवल उसके पास जाती है, बल्कि उसे जीभ से चाटने के बाद चूम भी लेती है. इसके बाद, सांप पलटकर महिला पर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन महिला किसी तरह से बच जाती है. इसके बावजूद, महिला की साहसिकता खत्म नहीं होती और वह बार-बार उस जहरीले सांप को रिझाने की कोशिश करती है.


ये भी पढ़ें- Video: 1500 किलो वजन और 23 करोड़ की कीमत... क्यों 'अनमोल' है ये भैंसा, जानें इसकी खासियत


लोगों ने दी प्रतिक्रिया 
यह वीडियो कहा का है, इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला ने खुद इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट lucky_udaan4090 पर शेयर किया है. अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और हजारों ने इसे लाइक किया है. हालांकि, इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं. कुछ यूजर्स ने महिला की इस हरकत को बेहद खतरनाक बताया है, जबकि कुछ ने इसको इच्छाधारी नागिन के रूप में देख लिया है. एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, वन्यजीवों का सम्मान करें, वहीं दूसरे ने इसे बेहद बेवकूफी करार दिय. कुछ और यूजर्स ने इस तरह के खतरनाक व्यवहार को बढ़ावा देने के खिलाफ अपनी राय व्यक्त की है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement