Advertisement

Viral Video: सड़क पार करते हुए बस से टकराई महिला, कैमरे में कैद हुआ जबरदस्त एक्सिडेंट

दिल्ली के करोल बाग में सड़क पार कर रही महिला बस का शिकार हो गई. यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Viral Video: सड़क पार करते हुए बस से टकराई महिला, कैमरे में कैद हुआ जबरदस्त एक्सिडेंट

delhi news road accident

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिनों हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं. हाल ही में एक एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दिल्ली के करोल बाग इलाके में घटी. जहां एक महिला सड़क पार करने की कोशिश करने बस का शिकार हो गई. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला सड़क पार करने की कोशिश कर रही है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला बस से उतरती है और सड़क पार करने की कोशिश करती है, तभी उसके ऊपर से बस गुजर जाती है. हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. मृतक की पहचान सपना यादव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वह पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क की रहने वाली है और एक कॉल सेंटर में काम करती थी. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: बंदर के रक्षक बने हनुमान, डूबने से बचाई जान

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए दाम

वीडियो में नजर आ रहा है कि बस एक व्यस्त सड़क पर खड़ी है. जब महिला बस से उतर कर बाईं ओर से बस के सामने चली गई. शायद वह सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी. तभी बस आगे बढ़ गई और शायद वह पहिए के नीचे दब गई. सीसीटीवी फुटेज में बस के बाएं और पिछले हिस्से की घटना कैद हो गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement