Advertisement

Viral Video: हाथों के बल खड़ी होती है और पैरों से तीर चलाती है, यकीन नहीं तो देखें वीडियो

जबरदस्त स्टंट करती इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. इसमें आप उसकी परफेक्शन की एक झलक देख सकते हैं.

Viral Video: हाथों के बल खड़ी होती है और पैरों से तीर चलाती है, यकीन नहीं तो देखें वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक एथलीट हाथ के बल खड़ी होकर अपने पैरों की मदद से धनुष चलाते हुए निशाना लगाती नजर आ रही है. स्टंट का लेवल देखिए कि तीर पर आग लगी थी और निशाना भी एकदम सटीक जगह पर लगा. वीडियो को देखकर कुछ लोग तो बैलेंसिंग की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे हैं जो कह रहे हैं कि जो काम सीधे हाथों से किया जा सकता था तो फिर इतना रिस्क लेने की क्या जरूरत थी.

राज ओछने ने लिखा, बेशक बहुत शानदार है लेकिन क्या इनके हाथ काम नहीं करते? क्या इस काम को आसानी से हाथों से नहीं किया जा सकता था ? राज के ट्वीट पर जवाब देते हुए अभिजीत ने लिखा, सर ये नया भारत हे, ऐसे ही उलटा - पुलटा करने को ही अच्छे दिन ओर नया भारत बोलते हैं..इसी तरह कई लोग थे जो इस वीडियो पर आपस में भिड़ते नजर आए. स्वाभिमानी नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, इसमें क्या एक्सिलेंस हैं. क्या कोई मुझे समझाएगा? इस पर महाकाल ने कमेंट किया, कुछ नहीं तो आप करके दिखाइए फिर.

यह भी पढ़ें: Lizard Dance Video: रोमांटिक गाने पर दो छिपकलियों का ऐसा डांस नहीं देखा होगा आपने

सुरजीत वैश्य ने लिखा, वीडियो के साथ आर्टिस्ट का नाम भी दिया जाना चाहिए. एक यूजर ने इसे एक्रोबैट बताया. विवेक ने लिखा, अगर वह एक तीर छोड़ने में इतना समय लेती है तो दुश्मन आसानी से उस पर गोली चलाएगा और घर चला जाएगा. वीडियो पर इसी तरह के कई कमेंट देखने को मिले.

यह भी पढ़ें: Gujrat Flood: पानी में डूबीं गाय-भैंसें, जिंदगी बचाने की जंग जारी

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement