Advertisement

52 हजार का कोट पहन 2 लाख की ट्रॉली में घूमता है कुत्ता, लग्जरी लाइफस्टाइल सुनकर रह जाएंगे हैरान

ju isen jonas अपने पालतू डॉग के नाखून काटने, नहाने और बाल काटवाने जैसे छोटे कामों के लिए हर महीने 40 हजार से ज्यादा रुपये खर्च करती है.

52 हजार का कोट पहन 2 लाख की ट्रॉली में घूमता है कुत्ता, लग्जरी लाइफस्टाइल सुनकर रह जाएंगे हैरान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  ब्राजील की रहने वाली ju isen jonas का कुत्ता ऐसी लग्जरी लाइफ इन्जॉय कर रहा है कि इसके ठाठ-बाट के बारे में जानकर हर कोई हैरान है. Jonas एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है जो अपने पालतू कुत्ते 'फ्रांसिस्को' के लिए सारे लग्जरी और महंगे से मंहगे प्रोडक्ट्स खरीदती है. Jonas अपने कुत्ते के लिए लाखों रुपए खर्च करती है. कई लोगों ने Jonas को इस कुत्ते पर लाखों रुपए उड़ाने के शौक को लेकर ट्रोल भी किया. Jonas का कहना है कि उन्हें किसी की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. वह अपने पालतू डॉग के लिए महंगी से महंगी चीजें खरीदने को तैयार है. 

Jonas अपने पालतू कुत्ते 'फ्रांसिस्को' को नॉन एल्कोहॉलिक डॉग शैंपेन और मछली के अंडे खिलाती है. वह फ्रांसिस्को को सबसे अच्छा जीवन देना चाहती है और अपने डॉग को महंगी से महंगी चीजें खिलाना चाहती है.  jonas अपने पालतू डॉग के नाखून काटने, नहाने और बाल काटवाने जैसे छोटे कामों के लिए हर महीने 40 हजार से ज्यादा रुपये खर्च करती है.

ये भी पढ़ें - Viral News: 11 दिन तक लगातार उड़ता रहा पक्षी, तय किया 13,560 किलोमीटर का सफर

फ्रांसिस्को के ठाठ-बाट ऐसे हैं कि उसके कपड़ों से लेकर खाना खाने वाले बर्तन तक सभी की कीमत हजारों में है. फ्रांसिस्को को पहनाए जाने वाले Gucci के कोट की कीमत 52 हजार रुपए है. डॉग के खाना खाने वाले बाउल की कीमत 80 हजार के करीब है और इस कुत्ते को डॉग कैरियर भी Louis Vuitton कंपनी का है जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है.

ये भी पढ़ें - ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ #BoycottCadbury, पीएम मोदी से है कनेक्शन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement