Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

OMG! रोज की झंझट से बचने के लिए महिला ने एडवांस में बना लिया 8 महीने का खाना

केल्शी शॉ ने अपने परिवार के लिए 8 महीने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सब तैयार करके रख लिया है.

OMG! रोज की झंझट से बचने के लिए महिला ने एडवांस में बना लिया 8 महीने का खाना
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने सुबह का खाना दोपहर में और दोपहर का खाना रात में तो खाया ही होगा. खाना बनाना महिलाओं के लिए डेली रुटीन जैसा है जो कि कई बार बहुत ही थकानभरा भी हो जाता है तो ऐसे में रोज-रोज की झंझट से बचने के लिए एक मां ने अपने परिवार के लिए 8 महीनों का खाना पहले ही तैयार करके रख लिया. 30 साल की केल्सी शॉ अपने परिवार के साथ यूएस में रहती हैं. केल्सी शॉ ने प्रिजर्वेशन टेक्नीक्स सीखीं और खाने को लंबे समय तक रखने का तरीका सीख लिया. 

केल्शी शॉ ने कुल 426 तरह का खाना बनाकर अपनी पैंट्री में रख लिया. खाने को प्रिजर्व करने के लिए केल्शी शॉ ने कई वीडियो देखकर और किताबें पढ़कर इसको इसकी बेस्ट टेक्नीक सीखीं. शॉ का मानना है कि यह एक जबरदस्त स्किल है. खाने के प्रिजर्वेशन के लिए केल्शी शॉ ने डिहाइड्रेशन और वॉटर कैनिंग की तकनीक का इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बेटे को गोद में लेकर रिक्शा चलाने को मजबूर राजेश, 5 साल की बेटी बस स्टैंड पर गुजारती है दिन

केल्शी शॉ ने अपने परिवार के लिए 8 महीने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सब तैयार करके रख लिया है. अब अगले 8 महीने तक उनका परिवार भूख लगने पर खाने को गर्म करके का सकता है. केल्शी को हर चीज को प्रिजर्व करना आता है. केल्शी ने बताया कि कोरोना के समय भी उनकी यह स्किल काम आई जब पूरी दुनिया परेशान थी तब शॉ परिवार प्रिजर्वेशन के साथ पहले से तैयार था.

यह भी पढ़ें: Viral: एक चिड़िया की वजह से गुल हुई 14 हजार घरों की बत्ती

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement