Advertisement

बिल्ली समझकर घर में जिसकी खूब सेवा कर रही थी महिला, वो निकला ऐसा जानवर, पूरी बात उड़ा देगी होश

Viral News: बिल्लियों से बहुत ज्यादा लगाव होने के चलते महिला एक बिल्ली ले आई थी. जैसे ही वह बड़ी हुई तो महिला को जो पता चला, उससे वह एकदम हैरान रह गई.

बिल्ली समझकर घर में जिसकी खूब सेवा कर रही थी महिला, वो निकला ऐसा जानवर, पूरी बात उड़ा देगी होश

Bizzare news

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया में कुछ लोगों को जानवरों से बेहद लगाव होता है. आप कई ऐसे लोगों को जानते होंगे, जो बच्चों की तरह जानवरों को भी अपने घर में रखते हैं. कई बार आपने अभी देखा होगा कि लोग जानवरों के चक्कर में दूसरों से लड़ाई तक कर लेते हैं. आज हम ऐसी ही महिला के बारे में बताएंगे, जिसे जानवरों से बेहद लगाव था. जिसके चलते उसने एक ऐसी गलती कर दी, जिसकी वजह से उसकी जान भी जा सकती थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, यह हैरान कर देने वाला मामला रुस का है. जहां एक महिला को बिल्लियों से बहुत प्यार था. ऐसे में सड़क किनारे टहलते हुए उसे एक लावारिस छोटी सी बिल्ली दिखाई पड़ी, बिल्ली के शरीर पर कई चोट के निशान भी थे. जिसको देखते ही महिला का दिल पिघल गया और उसे अपने घर उठा लाई.

ये भी पढ़ें: शाहनवाज हुसैन की हार्ट अटैक के बाद सर्जरी, वाजपेयी ने फिल्मी हीरो बनने से रोककर बनाया था केंद्रीय मंत्री

महिला ने रखा बिल्ली का यह नाम

महिला बिल्ली को जब घर ले आई तो उसने खूब सेवा की. रूसी महिला ने उसे बिल्ली का नाम लूना रखा और उसके साथ अक्सर ही खेलने लगी. यहां तक इस महिला उसे काली बिल्ली को अपने पास सुलाती भी थी और उसे बिल्कुल अपने बच्चों की तरह प्रेम करती थी. महिला और बिल्ली की दोस्ती बढ़ती गई. वह एक- दूसरे के साथ खूब खेलते भी थे. महिला अपने दिन का ज्यादा से ज्यादा समय बिल्ली को ही देती थी.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @factmayor

सच जानकर उड़ गए होश

बिल्ली का कुछ दिनों बाद शरीर बढ़ता गया और जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर महिला के होश ही उड़ गए.  @factmayor नाम के एक इंस्टाग्राम पेज से इस पूरी घटना के बारे में बताया गया है. महिला ने बताया है कि बाद में उसे पता चला कि जिसे वह अपने घर में लाकर पाल रही थी, वह बिल्ली नहीं बल्कि काला तेंदुआ है. महिला ने बताया कि उसके साथ एक कुत्ता भी रहता था. रूसी महिला ने अभी बताया कि यह जानने के बाद भी तेंदुआ उसके साथ ही रह रहा है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह के रिएक्शन दिए हैं तो वहीं, वीडियो को अब तक 70 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement