Advertisement

Viral Video: महिला ने कर दी पति से प्यार की हद, माथे पर बनवा लिया उसके नाम का टैटू, लोग बोले- ये मूर्खता है

Viral Women Video: सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा. जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Viral Video: महिला ने कर दी पति से प्यार की हद, माथे पर बनवा लिया उसके नाम का टैटू, लोग बोले- ये मूर्खता है

Trending Video Instagram 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आपको कई तरह के अतरंगी वीडियो दिखाई देंगे. कभी कुछ लोग अपनी प्रेमिका के लिए कुछ भी करते नजर आते हैं. वहीं, महिलाएं भी वायरल होने के लिए किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार हो जाती हैं, जिससे वे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति के नाम का टैटू अपने माथे पर बनवा रही हैं. इ वीडियो पर लोगों ने कमेंट किए हैं.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है. इस वीडियो में टैटू आर्टिस्ट महिला के माथे पर उसके पति का नाम लिख रहा है. महिला भी बहुत खुश होकर अपने पति का नाम माथे पर लिखवा रही है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के सवाल उठाते नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- Notebandi 2.O: 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए फॉर्म और ID की जरूरत नहीं, SBI ने अफवाहों को किया खारिज

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कुर्सी पर बैठी हुई है. इस बीच टैटू आर्टिस्ट पहले कागज पर पति का नाम लिखता है. जिसके बाद उसे महिला के माथे पर चिपका देता है. जिसके बाद मशीन से महिला के माथे पर टैटू बनाने लगता है. हालांकि देखा गया कि महिला थोड़ी देर के लिए घबरा जाती है. 

इसे भी पढ़ें- Notebandi 2.0: कैसे एक्सचेंज होगा 2000 का नोट? जान लीजिए तरीका

इंस्टाग्राम पर किया गया शेयर

King maker tattoo studio नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया हुआ है. वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. हालांकि ज्यादातर लोगों ने महिला को लेकर निगेटिव कमेंट ही किए हैं. किसी यूज़र ने कहा कि यह बिल्कुल मूर्खता है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया कि सच्चे प्यार को साबित करने के लिए ऐसा करने की जरूरत नहीं है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मूर्खता की भी हद होती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement