Advertisement

Viral: पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए बनी वेट्रेस, टिप में एक झटके में मिले इतने पैसे कि रो पड़ी

लड़की की कहानी सुनकर शायद महिला का दिल पसीज गया. तभी उसने मदद का ऐसा हाथ बढ़ाया कि लड़की की सारी परेशानी एक झटके में खत्म कर दी.

Viral: पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए बनी वेट्रेस, टिप में एक झटके में मिले इतने पैसे कि रो पड़ी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कहते हैं ना समय का पता नहीं होता कभी यूं एक चुटकी में सब हाथ से निकल जाता है तो वहीं कभी एक झटके में सबकुछ मिल जाता है. हमें अंदाजा नहीं होता कि अगला पल हमारे लिए क्या लेकर आने वाला है. अपनी पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाने के लिए एक रेस्त्रां में काम करने वाली इस लड़की को भी क्या मालूम था कि एक कस्टमर मसीहा बनकर आएगी और इसकी सारी मुसीबतें छूमंतर हो जाएंगी.

इस वेट्रेस छात्रा और मदद करने वाली महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि महिला टिप के तौर पर लड़की को इतने पैसे देती है कि उसे अपने कॉलेज का खर्च उठाने के लिए दिन रात मेहनत न करनी पड़े. महिला की तरफ से मदद मिलती देख लड़की बहुत इमोशनल हो गई और रोने लगी. महिला ने लड़की को गले लगाया और समझाया. लड़की को उम्मीद भी नहीं थी कि कोई इस तरह आकर उसकी मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Video: एग्जाम सेंटर की बत्ती गुल, मोबाइल की फ्लैश लाइट में पेपर देते दिखे छात्र

सोशल मीडिया पर लोग इस महिला की बहुत तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि पैसा तो कई लोगों के पास होता है लेकिन किसी की मदद करने का दिल हर किसी के पास नहीं होता. कुछ लोगों को इस चीज से आपत्ति है कि यह पूरी घटना कैमरे पर कैद हुई और महिला ने सबको दिखाते हुए पैसे दिए.

 

यह भी पढ़ें: 200 साल पुराने Condom की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, कैसे बनाया गया है यहां जानिए  

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement