ट्रेंडिंग
डेली मेल से बात करते हुए जोसी ने कहा, यह आइडिया मेरे दिमाग में था. मैं बच्चे को समुद्र में जन्म देना चाहती थी.
डीएनए हिंदी: बच्चे को जन्म देते हुए एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस महिला पैसिफिक ओशियन में अपने बेटे को जन्म दिया. महिला की उम्र 37 साल बताई जा रही है वह Nicaragua में Playa Majagual के तट पर बैठी नजर आ रही है. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं महिला के आस-पास कोई मेडिकल हेल्प नहीं है. वह अपने आप ही बच्चे को इस दुनिया में लाने की कोशिश कर रही है. यह वीडियो 27 फरवरी का बताया जा रहा है.
डेली मेल से बात करते हुए जोसी ने कहा, यह आइडिया मेरे दिमाग में था. मैं बच्चे को समुद्र में जन्म देना चाहती थी. कई हफ्तों तक मैंने समुद्र में आने वाले टाइड को मॉनिटर किया और उस टाइम को भी देखा जब मैं बच्चे को जन्म देने वाली थी. मैं जानती थी कि बीच हमारे लिए सेफ जगह होगी.
यह भी पढ़ें: इस लड़की ने पहले किया UPSC परीक्षा पास करने का दावा, अब मांगी माफी, कहा- 'अनजाने में गलती हो गई'...
जब जोसी को पता चला कि वह बच्चे को जन्म देने वाली हैं तो उनके पति एक टूल किट के साथ बीच पर छोड़ आए. इस किट में एक तौलिया, कटोरी, कैंची और पेपर टावल थे. जोसी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीर में आप देखेंगे कि जोसी ने अपने बेटे को पकड़ा हुआ है और उसकी नाल अब भी बच्चे से जुड़ी हुई है.
यह भी पढ़ें: कॉफी के अंदर मिला चिकन का टुकड़ा, शख्स ने लगाई Zomato की क्लास
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.