Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Gujrat News: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने उड़ाए जेठ के लाखों रूपये और ज्वेलरी, सच जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला ने पैसों की कमी पूरी करने के लिए अपने ही जेठ के ही लाखों रुपये और ज्वेलरी उड़ा दी. इस घटना का सच जैसे ही सामने आया पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Latest News
Gujrat News: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने उड़ाए जेठ के लाखों रूपये और ज्वेलरी, सच जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

सांकेतिक तस्वीर 

Add DNA as a Preferred Source

गुजरात के राजकोट से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला ने पैसों की कमी पूरी करने के लिए अपने ही जेठ के ही लाखों रुपये और ज्वेलरी उड़ा दी. जिसके बाद पकड़े जाने से बचने के लिए महिला ने पुलिस को एक फिल्मी कहानी की तरह गुमराह करने के लिए डकैतों की कहानी सुना दी. लेकिन जब मामला सबके सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई. फिलहाल महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद से अब आसपास के इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है..

चाकू की नोक पर बंधक

दरअसल, राजकोट पुलिस के पास हाल ही में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन नकाबपोश लोग उसके घर में घुस आए थे. महिला के मुताबिक,  उनलोगों ने उसे चाकू की नोक पर बंधक बना लियाऔर उसके जेठ के घर से कुल 4.55 लाख रुपये कैश और ज्वेलरी लेकर भाग गए. शुरुआत में तो महिला के दावे पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की, लेकिन घटनास्थल पर पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला.

कोई बदमाश उसके घर में नहीं आए थे

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस को लगातार महिला के बयान में कुछ घवरहाट नजर आने लगा. पुलिस ने जब उस महिला से कुछ कड़े सवाल पूछे तो वो घवरा गई. जिसके बाद पूरी कहानी की परत खुल गई. बाद में महिला ने खुद माना की कोई बदमाश उसके घर में नहीं आए थे. पुलिस को दिये बयान में उसने कहा, उसने खुद ही अपने जेठ के कमरे से नकदी चुराई थी. इसके अलावा उसने अपने गहने भी छिपा दिए थे ताकि लगे कि चोरी बाहर से हुई है.


यह भी पढ़ें: ट्रेन के जिस AC से आनी थी ठंडी हवा, वहां से निकली दारू की बोतल, पुलिस भी रह गई हैरान, Video Viral


घर में आर्थिक तंगी

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बहुत कम कमाता है जिसके कारण घर में आर्थिक तंगी है और घर का खर्चा पूरा करना मुश्किल होता जा रहा था. जिसके कारण उसने ये कदम उठाए. इस घटना का सच जैसे ही सामने आया पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग यह सोचकर हैरान हैं कि आर्थिक तंगी इंसान को किस हद तक ले जा सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement