Advertisement

Funny Video: रिंकू भाभी के 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते' पर महिला ने किया जबरदस्त डांस

महिला फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के 'रिंकू भाभी' के किरदार में गाए गाने 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते' पर डांस कर रही है.

Funny Video: रिंकू भाभी के 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते' पर महिला ने किया जबरदस्त डांस

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है. अक्सर वायरल फोटोज और वीडियोज यूजर्स को खूब पसंद आते हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा ही डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से तो सोशल मीडिया पर डांसिंग वीडियो का क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है. ट्रेंडिंग सॉन्ग पर तो डांस वीडियो अक्सर वायरल होते ही रहते हैं. फिलहाल जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं उसमें एक महिला 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है. महिला एक कार्यक्रम में सभी के बीच डांस करते हुए नजर आ रही है. डांस के दौरान इस महिला के मूव्स और एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं. दरअसल, महिला फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के 'रिंकू भाभी' के किरदार में गाए गाने 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते' पर डांस कर रही है. सोशल मीडिया यूजर्स महिला के इस वीडियो को देखकर फिदा हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- Funny Video: दाल में लगा रहा था तड़का, अचानक हुआ ऐसा धमाका कि होश उड़ गए

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'abhinavBebaak नाम के यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में लिखा है 'मेरे स्वीटु, मेरे शोना, मेरे मजनू, मेरे हसबैंड मुझे प्यार नहीं करते, सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल है.' महिला के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी खूब वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें- Viral Video: पंडित ने बिना माचिस के महज मंत्रों की शक्ति से हवन कुंड में जला दी आग

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement