ट्रेंडिंग
लड़की ने जब बिल देखा वह तो वह हैरान रह गई और जब उसे इसकी वजह पता चली तो तब जाकर समझ आया कि रेस्त्रां ने ऐसा क्यों किया.
डीएनए हिंदी: बुफे में खाना हर किसी को बड़ा ही फायदेमंद लगता है. एक बार पैसे दो और जी भर कर खाओ लेकिन भई पेट तो अपना ही है ना. खाना तो हमें अपने हिसाब से ही खाना होता है. क्यों कुछ गलत कहा ? लेकिन एक महिला थी जो बुफे पर ऐसी टूट पड़ी कि रेस्त्रां ने उस पर जुर्माना ही लगा दिया.
महिला ने बुफे का ऐसा फायदा उठाया. यूं जमकर खाया कि रेस्त्रां ने उसे दो प्लेट के पैसे लिए. अमूमन बुफे सिस्टम में आप एक प्लेट के लिए पैसे देते हैं और फिर उसी पैसे में आप मेन्यू में शामिल किसी भी डिश का लुत्फ ले सकते हैं. इस तरह के सिस्टम कस्टमर की सहूलियत के लिए बनाए जाते हैं लेकिन जिस तरह इस महिला ने खाया है उससे लग रहा है कि आगे कहीं भविष्य में रेस्त्रां इस तरह के ऑफर देने से घबराएं नहीं.
यह भी पढ़ें: Viral Photos: चेस बोर्ड की तरह पेंट कर दिया ब्रिज, आने-जानेवाले हो गए कनफ्यूज
यह महिला इंग्लैंड की रहने वाली है. पॉपी नाम की इस महिला ने पहले तो जमकर खाया फिर जब इसने बिल देखा तो हैरान रह गई. इससे डबल पैसे लिए जा रहे थे. वजह बताई गई कि ज्यादा खाने की वजह से एक्स्ट्रा चार्ज लिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: UP: हेलमेट पहनकर बस चला रहा था ड्राइवर, मजबूरी में उठाना पड़ा यह कदम
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.