Advertisement

Viral Video: महिला ने सबसे अलग अंदाज में मनाया भाईदूज का त्योहार, वीडियो देख यूजर्स का पिघला दिल, कह दी ये बात

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवती ने बड़े अनोखे अंदाज में भाईदूज का त्योहार मनाया. यह वीडियो देख यूजर्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.

Latest News
Viral Video: महिला ने सबसे अलग अंदाज में मनाया भाईदूज का त्योहार, वीडियो देख यूजर्स का पिघला दिल, कह दी ये बात
Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. कई वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देख यूजर्स भड़क जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिन्हें देख यूजर्स भी बेहद खुश हो जाते हैं. हाल ही में भाईदूज त्योहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपनी पीलतू गिलहरी का टीका करती नजर आ रही हैं. वीडियो देख यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

वायरल हुआ वीडियो 
इस क्लिप में देखा जा सकता है कि युवती भाईदूज के मौके पर अपनी पालतू गिलहरी की आरती उतराती हैं.  फिर उसको टीका भी लगाती हैं. खास बात ये है कि गिलहरी भी बिना डरे युवती का साथ देती है. सभी लोग अपने भाई-बहन के साथ ये त्योहार मनाते हैं, लेकिन ये क्यूट वीडियो देख लोग बेहद खुशी जता रहे हैं. दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही है.

 


 ये भी पढ़ें-गार्डन गैलरिया मॉल में ऑफिस पार्टी के दौरान हंगामा, लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में कंपनी डायरेक्टर गिरफ्तार


लोगों ने किया रिएक्ट 
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है. इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही कई यूजर्स ने भाई दूज मनाने के इस स्पेशल तरीके की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि- दोनों को नजर न लगे. वहीं दूसरे ने लिखा- आपकी गिलहरी बेहद क्यूट है, मैं आपकी परमिशन से इसे किडनैप करना चाहता हूं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement