Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Weird: अपने 100वें जन्मदिन पर गिरफ्तार हुई महिला, वजह जान नहीं होगा यकीन

महिला ने अपना 100 वां जन्मदिन मना‌या लेकिन अचानक हो गई गरफ्तारी. आखिर क्यों आई पुलिस ?

Weird: अपने 100वें जन्मदिन पर गिरफ्तार हुई महिला, वजह जान नहीं होगा यकीन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने लोगों की अजीबोगरीब इच्छाएं सुनी होंगी जिन्हें पूरा करने के लिए वह कुछ भी कर गुजरते हैं लेकिन क्या आपने कभी किसी को खुद को अरेस्ट कराने की इच्छा के बारे में सोचा है. आप कहेंगे ये कैसी इच्छा है...कोई क्यों ही खुद को अरेस्ट कराना चाहेगा लेकिन एक महिला ने अपने 100 वें जन्मदिन पर खुद को अरेस्ट करने की इच्छा जताई जिसे पूरा भी किया गया. लोगों की वर्ल्ड टूर करने या टैटू करवाने जैसी इच्छाएं तो आम सी बात हो गई है लेकिन Jean Bickenton का सपना एक कदम आगे था.

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की फिल्म में हुई 'बड़ी गलती' सोशल मीडिया पर वायरल, लोग बोले- बजट नहीं था तो एक गुड़िया ही खरीद लेते 

महिला ने अपना 100 वां जन्मदिन मना‌या और उनकी इच्छा पूरी करने के लिए पुलिस भी वहां आई और बड़े ही प्यार और सम्मान से उन्हें गिरफ्तार किया. बता दें कि Jean Bickenton ने बहुत सालों तक आर्मी नर्स के रूप में काम किया. वह अपने करियर में कभी गिरफ्तार नहीं हुईं. इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की इच्छा जताई. विक्टोरिया पुलिस ने फेसबुक पर उनके साथ फोटो पोस्ट की है. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि वे यह सब क्यों कर रहे है पुलिस ने महिला के साथ में आराम से हथकड़ी पहनाई और उन्हें ऑफिशियल अरेस्ट कर लिया. Jean Bickenton ने बताया यह उनकी सबसे शानदार बर्थडे पार्टी में से एक रही.

यह भी पढ़ें: Video: खचाखच भरी ट्रेन की छत पर चढ़ती दिखी महिला, पुलिसवाले नें डंडा दिखाया तो भागी

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement