Advertisement

Video: समय बचाने के लिए एस्केलेटर से नीचे फेंका सूटकेस, बेवजह हादसे का शिकार हो गया शख्स

महिलाओं की योजना एस्केलेटर पर खड़े एक अन्य शख्स पर भारी पड़ गई. बैग संतुलन खो देता है और तेज रफ्तार में सीधे शख्स के पैरों पर आकर लगता है.

Video: समय बचाने के लिए एस्केलेटर से नीचे फेंका सूटकेस, बेवजह हादसे का शिकार हो गया शख्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ हैरान कर देने वाले तो कुछ इतने खतरनाक होते हैं जिन्हें देख किसी का भी सिर चकरा जाए. अब इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो देखने के बाद जहां कुछ लोग हैरान हैं तो वहीं, कुछ उसमें नजर आ रही एक महिला को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.  

क्या है पूरा मामला?
वीडियो की शुरुआत में आप दो महिलाओं को एक एस्केलेटर के पास खड़ा हुआ देखेंगे. ये दोनों ज्यादा समान होने के चलते एस्केलेटर के ऊपर से ही एक सूटकेस को नीचे फेंक देती हैं. महिलाओं ने सोचा कि वे एक-एक कर पहले सारे सूटकेस को नीचे फेंक देंगी और फिर बाद में खुद उससे नीचे आ जाएंगी. हालांकि, यहां हुआ कुछ अलग ही. महिलाओं की ये योजना एस्केलेटर पर खड़े एक अन्य शख्स पर भारी पड़ गई. 

यहां देखें वीडियो-

 

आप देख सकते हैं कि कैसे एस्केलेटर पर पहुंचते ही बैग संतुलन खो देता है और तेज रफ्तार में सीधे एस्केलेटर पर मौजूद शख्स के पैरों पर आकर लगता है. इधर, जैसे ही बैग शख्स के पैरों से टकराया, शख्स घिसटता हुआ एस्केलेटर से नीचे जाकर गिरा. वीडियो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि नीचे गिरने के बाद शख्स को काफी चोट लगी है. वीडियो के अंत में उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाते हुए भी देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- एक आदमी के लिए पहुंच गई सैकड़ों कैब? हैकर्स का ये खेल आपको कर देगा हैरान

हैरान कर देने वाला यह वीडियो @TansuYegen नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है जिसे अबतक 159K से भी ज्यादा देखा जा चुका है. इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों महिलाओं पर जमकर बरस रहे हैं. सचीन नाम के यूजर ने कहा, 'बहुत गलत हुआ. क्या उन्हें नीचे जा रहा शख्स दिखाई नहीं दे रहा था.' वहीं, प्रिया नाम की यूजर लिखती हैं, 'इन दोनों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.'
 

यह भी पढ़ें- 6 सालों से अपने ही 'भाई' को डेट कर रही थी महिला, DNA टेस्ट से हुआ खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement