Advertisement

जंगली कुत्ते ने महिला का किया बुरा हाल, Video देख डर जाएंगे आप

Dog Viral Video: यह डराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको देखकर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं.

जंगली कुत्ते ने महिला का किया बुरा हाल, Video देख डर जाएंगे आप

Dog Attack Video Viral 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  कुछ कुछ लोगों को जानबूझकर जानवरों को परेशान करने में मजा आता है. कई बार आपने देखा होगा कि जानवरों को परेशान करते लोग मुसीबत में भी पड़ जाते हैं. ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें एक महिला को जंगली कुत्ते से पंगा लेना भारी पड़ गया. कुत्ते ने महिला का बुरा हाल कर दिया. 

पालतू कुत्तों के अटैक कर देने पर लोगों की हालत खराब हो जाती है तो ऐसे में सोचिए कि अगर जंगली कुत्ता किसी पर हमला कर दे तो उसका क्या ही हाल होगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जंगली कुत्ते कितने खतरनाक होते हैं. 

इसे भी पढ़ें- शादी में मारपीट के बाद पंडित समेत भागे बाराती, पुलिस ने मंत्र पढ़कर कराई शादी

जंगली कुत्ते ने महिला पर किया अटैक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंगली कुत्ता काफी गुस्से में दिखाई दे रहा है. वह लगातार भोंके जा रहा है. इसके बावजूद एक महिला उसके पास चली जाती है. वह कहती है कि शांत हो जाओ वरना मैं तुम्हें शांत कर दूंगी. इतना कहने के बाद महिला जानबूझकर कुत्ते को परेशान करने के लिए अपना हाथ उसकी तरफ बढ़ाती है. इस बीच मौका मिलते ही जंगली कुत्ता महिला की उंगली दांतों के नीचे दबा लेता है.

यह भी पढ़ें- हाथ में ड्रिप लगाकर मेट्रो में घूम हुई लड़की का वीडियो वायरल, कारण कर देगा आपको भावुक

 

महिला की उंगली चबा गया कुत्ता

कुत्ता गुस्से में महिला की उंगली चबाने लगता है  किसी तरह वह उंगली कुत्ते के मुंह से खींचती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की उंगली से बहुत खून निकल रहा है. उंगली का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह कट चुका है. वीडियो में महिला रोते हुए भी नजर आ रही है. कुत्ते के काटने के बाद वह अपने हाथों को जाकर पानी से धुलती है और उस पर पट्टी बांधती है. वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों ने कहा कि जानवरों के साथ ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि कुत्ते जब गुस्से में हो तो उनके पास नहीं जाना चाहिए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement