Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

मायके गई पत्नी तो गर्लफ्रेंड को लेकर सरकारी बंगले पहुंचा इंजीनियर, पकड़े जाने पर हुआ ये हाल

Viral News: पत्नी के मायके जाते ही इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड को बुला लिया. इसकी भनक उसकी पत्नी लगी लग गई. जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ.

मायके गई पत्नी तो गर्लफ्रेंड को लेकर सरकारी बंगले पहुंचा इंजीनियर, पकड़े जाने पर हुआ ये हाल

Wife catches husband with girlfriend News hindi UP 

Add DNA as a Preferred Source

डीएएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी के मायके जाने पर गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाना एक इंजीनियर को  भारी पड़ गया. मायके कहकर गई पत्नी को जब इस बात की भनक लगी तो वह  इंजीनियर के आवास पर धमक पड़ी. पति को दूसरे महिला के साथ देखते ही पत्नी ने पति की पिटाई शुरू कर दी. जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया.

रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के काछिन टोला निवासी विजय लक्ष्मी सहायक अध्यापक हैं. वह श्रावस्ती जनपद के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रही हैं. उनकी शादी सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर रवि मौर्या से हुई है. स्कूल में गर्मी की छुट्टी हो जाने की वजह से  विजय लक्ष्मी अपने मायके चली गईं थीं. ऐसे मौके का फायदा उठाते हुए रवि मौर्या ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने सरकारी आवास पर बुला लिया था. 

इसे भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: सिर्फ गुजरात नहीं आपके राज्य में भी पड़ेगा बिपरजॉय तूफान का असर, आसमान में होगा बड़ा खेल

पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़क गई पत्नी 

 रवि मौर्या झांसी में रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ करीब 5 दिन से घर में रह रहा था. इस बात की भनक विजय लक्ष्मी को लगी तो वह अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंच गईं. पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही विजय लक्ष्मी भड़क गईं. जिसके बाद उन्हें जो कुछ भी मिल रहा था, उसे ही पति की पिटाई शुरू कर दी. पत्नी के साथ रवि मौर्या के साले ने भी उसकी पिटाई की. 

इसे भी पढ़ें- कौन हैं तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल, ED ने गिरफ्तार किया तो बिगड़ी तबीयत, अब होगी बायपास सर्जरी

थाने पहुंचा मामला 

मामले की सूचना होते ही पुलिस की एक टीम रवि मौर्या के घर पहुंच गई. पति-पत्नी के साथ परिवार के अन्य लोगों को थाने बुलाया गया. यहां पर पुलिस ने पति-पत्नी को समझाया बुझाया. पत्नी इस शर्त पर पति के साथ रहने पर तैयार हुई कि अब वह अपनी प्रेमिका से कभी मुलाकात नहीं करेगा. कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement