Advertisement

OMG! छिपकलियां भी बदलती हैं रंग, आपने देखा कभी?

छिपकली आप देखते तो रोज ही होंगे लेकिन क्या आपने कभी उन्हें रंग बदलते देखा ? जानिए क्यों और कब रंग बदलती हैं छिपकलियां.

OMG! छिपकलियां भी बदलती हैं रंग, आपने देखा कभी?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रंग बदलने के नाम पर आपको गिरगिट ही याद आता होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिरगिट के अलावा एक और जीव है जो रंग बदलता है. यह जीव हमारे घर में भी घूमता है. कुछ लोग इसे देखकर घबरा जाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे देखते ही वॉर मोड में आ जाते हैं. यह कुछ और नहीं बल्कि छिपकली है और यह भी रंग बदलती है. आमतौर पर लोग छिपकली से डरते हैं लेकिन असल में छिपकली भी इंसानों से डरती है. ऐसे में डर की वजह से वह अजीब रवैया अपनाने लगती है.

आपने देखा होगा कि गिरगिट जहां भी होता है अपने आस-पास के हिसाब से रंग बदल लेता है और लोग इसे आसानी से पहचान नहीं पाते. छिपकली भी रंग बदलती हैं लेकिन इनके रंग बदलने का हिसाब थोड़ा अलग होता है. छिपकलियां रंग बदलती हैं लेकिन ये अपने ही शेड में गहरे या हल्के भूरे रंग की हो जाती हैं. कई बार सफेद रंग की छिपकली अचानक गहरे रंग की दिखने लगती है. 

यह भी पढ़ें: Shocking! इस शख्स ने छोड़ दी Netflix की 3.5 करोड़ की नौकरी, वजह कर देगी हैरान

Lizard

क्या है इसकी साइंस ?

साइंस एबीसी वेबसाइट के मुताबिक छिपकली दो हालातों में रंग बदलती है. एक जब उन्हें खतरा महसूस होता है तो वे सामने वाले को डराने के लिए गहरे भूरे रंग में बदल जाती हैं. ताकि वह और खतरनाक लगें और सामने वाला उनसे डरे. दूसरी वजह है शरीर का तापमान. छिपकली शरीर के तापमान को बैलेंस करने के लिए अपने रंग को गहरा कर लेती हैं. छिपकली ठंडे खून वाली जीव है. ऐसे में जब वो ठंडे माहौल में जाती है तो उसका रंग काला काला होने लगता है. ताकि वह ज्यादा गर्मी को शरीर में सोख सके.

यह भी पढ़ें: Viral: नशे में धुत भाइयों के बीच फ्लाइट में हाथापाई, आखिर में एक ने दूसरे पर कर दी पेशाब 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement