ट्रेंडिंग
Thailand Undergarments Related Rules: थाईलैंड में लोगों के लिए कुछ ऐसे अजीबोगरीब नियम बनाए गए हैं. इनको नहीं मानने पर जेल में डाल दिया जाता है. जानिए क्या हैं ये नियम...
दुनिया के देशों ने जैसे-जैसे विकास किया, उसके हिसाब से अपने यहां कुछ नियम भी बनाए. ये नियम भले ही उस देश की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठीक हों, लेकिन भारत के हिसाब से बड़े अजीब हैं. कहते हैं खाने-पीने और पहने-ओढ़ने पर हर किसी इंसान की आजादी होती. लेकिन एक देश ऐसा है, जहां अंडरगार्मेंट्स पहनने को लेकर अजीबोगरीब कानून है. इस देश में अंडरवियर नहीं पहने पर कानूनी सजा दी जाती है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं थाईलैंड की. इस देश में बगैर अंडरवियर पहने घर से बाहर जाना गैरकानूनी है. Thailand में अगर कोई पुरुष या महिला बिना अंडरवियर पहने पब्लिक प्लेस में घूमते मिल गए तो उसे जेल की सजा हो सकती है. हालांकि, थाईलैंड में यह नियम काफी समय पहले बना दिया गया था, लेकिन अभी किसी को भी इस मामले में जेल नहीं भेजा गया है.
बताया जाता है कि अन्य देशों से जाने वाले टूरिस्ट लोग अंडरवियर पहने बगैर ही शॉर्ट में बाहर निकल जाते थे. इसको लेकर काफी ऑब्जेक्शन हो रहा था. थाई लोग साफ-सफाई का भी बहुत ध्यान रखते हैं. शायद इसी वजह से वहां की सरकार को ऐसा नियम बनाना पड़ा. थाईलैंड के नियम के अनुसार, अंडरवियर नहीं पहनने पर थाई दंड संहिता की धारा 388 के तहत सजा दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.