Advertisement

Nostradamus Prediction: 3 दिन के लिए पूरी दुनिया में छा जाएगा अंधेरा, 2022 में देखने को मिलेगा ये मंजर

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को लेकर कई बार चर्चा होती रही है. फिलहाल 2022 को लेकर इस तरह की भविष्यवाणी को लेकर लोग चिंता में हैं.

Nostradamus Prediction: 3 दिन के लिए पूरी दुनिया में छा जाएगा अंधेरा, 2022 में देखने को मिलेगा ये मंजर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने नास्त्रेदमस का नाम तो सुना ही होगा. फ्रांस के वही भविष्‍यवक्‍ता जिन्होंने इस दुनिया में कई चीजों को लेकर कुल मिलाकर 6,338 भविष्यवाणी कीं. इनमें कई चीजों के बारे में लिखा जैसे कि हमारी दुनिया का अंत कब और कैसे होगा. नॉस्‍त्रेदमस ने साल 2022 के लिए भविष्यवाणी की थी कि पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा.

72 घंटे घुप अंधेरा !

रिपोर्ट्स की मानें तो नॉस्‍त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं. उन्होंने कहा था कि साल 2022 तबाही और उसके बाद शांति लाएगा. इस शांति से पहले पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा. पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और कई देशों के युद्ध शुरू होते ही खत्म हो जाएंगे. नॉस्‍त्रेदमस ने बताया था कि ये सब एक प्राकृतिक घटना की वजह से होगा.

परमाणु विस्फोट ?

इतना ही नहीं नास्त्रेदमस ने साल 2022 में एक खतरनाक परमाणु विस्फोट की भी घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि 2022 में धरती पर एक विनाशकारी परमाणु विस्फोट हो सकता है. इस परमाणु विस्फोट से जलवायु परिवर्तन होगा और पूरी पृथ्वी का तापमान बढ़ जाएगा. इससे धरती के मौसम पर भी असर होगा और कई प्राकृतिक बदलाव होंगे. कई देशों में बाढ़, तूफान के साथ अन्य प्राकृतिक आपदाएं तबाही मचाएंगी.

यह भी पढ़ें: Tibet के नागरिकों का डीएनए टेस्ट कर रहा चीन, हर हरकत पर नज़र रखने की है तैयारी: रिपोर्ट

उन्होंने यह भी कहा था कि 2022 में दुनिया में रोबोट का प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ जाएगा. रोबोट इंसानों पर कंट्रोल करेंगे. धीरे-धीरे वो इंसानों के लिए खतरनाक होना शुरू हो जाएंगे. एक वक्त ऐसा आएगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले रोबोट मानव जाति को नष्ट कर देंगे.

यह भी पढ़ें: भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं iPhone के ये मॉडल, सेल ऑफर्स का उठाएं फायदा

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement