Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कौन है गुलजार शेख? जिसे Views के आगे नहीं दिखी इंसान की जान की कीमत, हुआ गिरफ्तार  

यूपी के नवाबगंज थाने की पुलिस ने गुलजार शेख नाम के एक यूट्यूबर को हिरासत में लिया है. यूट्यूबर ने सिर्फ व्यूज के लिए कुछ ऐसा किया है जिससे हजारों लोगों की मौत हो सकती थी. गुलजार का पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें उसका कारनामा दिल दहला देने वाला है.

Latest News
कौन है गुलजार शेख? जिसे Views के आगे नहीं दिखी इंसान की जान की कीमत, हुआ गिरफ्तार  

गुलजार ने जो हरकत रेलवे ट्रैक पर की है वो खासी गंभीर है 

Add DNA as a Preferred Source

यूट्यूब पर व्यूज के लिए लोगों द्वारा की जा रही अजीबो गरीब हरकतें किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. दौर जब सोशल मीडिया का हो तो आए रोज हमारे सामने कोई न कोई वीडियो ऐसा जरूर सामने आ जाता है जो हमारी धड़कनें बढ़ा देता है. लेकिन तब क्या  जब कोई अपने दिल में छुपी नफरत को व्यूज पाने का हथियार बना ले? सवाल सुनकर बहुत ज्यादा हैरान होने की जरूरत नहीं है, बस हमें यूपी में प्रयागराज के लालगोपालगंज का रुख करना होगा और यूट्यूबर गुलजार शेख जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे मिलना होगा.

दरअसल अभी बीते दिनों गुलजार शेख के वायरल वीडियो ने तमाम गंभीर सवालों को जन्म दिया था. यूट्यूबर व्यूज के लिए हजारों लोगों की जान का रिस्क लेता दिख रहा था. गुलजार का जो वीडियो वायरल हुआ अगर उसे देखें तो वह रेलवे ट्रैक के किनार खड़ा है और हर बार ट्रैक पर ट्रेन के आने से पहले पटरी पर कुछ न कुछ सामान रखता हुआ नजर आ रहा है. गुलजार ने पटरी पर ऐसी तमाम चीजें रखी जिन्हें देखने के बाद किसी भी इंसान के रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

सोचिये अगर इन चीजों के चलते कोई बड़ा रेल हादसा हो जाता तो क्या होता? यकीनन सैंकडों लोगों की मौत हो सकती थी. गुलजार के विषय में जो जानकारी पुलिस से मिली है उसपर यदि यकीन किया जाए तो वीडियो और रील्स बनाता है. उसके कारनामे का जो वीडियो वायरल हुआ है वो बीते अप्रैल का बताया जा रहा है. 

गुलजार ने कंटेंट के नाम पर जो हरकतें की हैं उसे आरपीएफ ने रेलवे सुरक्षा के प्रति गंभीर मामला माना. वीडियो सामने आने के  बाद रेलवे प्रशासन ने गुलजार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज की थी. फ़िलहाल गुलजार को नवाबगंज थाने की पुलिस ने आरपीएफ को सौंप दिया है, आरपीएफ युवक के खिलाफ जरूरी एक्शन ले रही है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement