Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कभी बेचा साबुन और सर्फ-लोगों से बात करने में कतराते थे राज शमानी! फिर कैसे बने टॉप पॉडकास्टर, जानें कितनी है नेटवर्थ

मशहूर पॉडकास्टर राम शमानी आजकल शुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने विजय माल्या को अपने पॉडकास्ट का हिस्सा बनाया है. 9 साल बाद विजय माल्या ने किसी मीडिया चैनल से बात न करके पॉडकास्टर और यूट्यूबर राज शमानी के चैनल पर अपनी बात कही है.

Latest News
कभी बेचा साबुन और सर्फ-लोगों से बात करने में कतराते थे राज शमानी! फिर कैसे बने टॉप पॉडकास्टर, जानें कितनी है नेटवर्थ
Add DNA as a Preferred Source

पॉडकास्टर राज शमानी इन दिनों शुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने विजय माल्या के साथ एक पॉडकास्ट किया है. लोग विजय माल्या की दुर्लभ सार्वजनिक उपस्थिति देख हैरान हो गए हैं. 9 साल बाद माल्या ने किसी मीडिया चैनल से बात न करके पॉडकास्टर और यूट्यूबर राज शमानी के चैनल पर अपनी बात कही है. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्म लेने वाले शमानी भारत के शीर्ष यूट्यूबर और पॉडकास्टर में से एक हैं. राज शमनी एक मशहूर पॉडकास्टर और उद्यमी हैं, जिन्होंने विजय माल्या सहित कई प्रभावशाली हस्तियों के साथ पॉडकास्ट किया है. 

कौन हैं राज शमानी 

राज शमानी का जन्म 29 जुलाई 1997 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ. इंडिया के टॉप इंटरव्यूअर, यूट्यूबर और पॉडकास्टर बनने से पहले राज अपने पिता के साबुन और डिटर्जेंट के छोटे से कारोबार में उनका हाथ बटाते थे. 16 साल की उम्र में राज ने उधार लिए हुए पैसों से अपना खुद का साबुन का ब्रांड 'जादूगर ड्रॉप' शुरू किया. उनका यह ब्रांड लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया और धीरे-धीरे इसने 10–20 गुना तक मुनाफा देना शुरू किया. 

ये भी पढ़ें-कौन हैं मुकेश अंबानी के गुरु प्रोफेसर मनमोहन शर्मा? जिनके एक आदेश पर उन्होंने 151 करोड़ रुपये कर दिए दान

लेकिन चुनौतियां भी उतनी ही बड़ी थी. जब उन्होंने 'जादूगर ड्रॉप' शुरू किया, तब उनके पिता को डायबिटीज अटैक हुआ और उस समय राज पिता का सहारा बने और धीरे‑धीरे उसे भी संभाल लिया. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मोटिवेशनल वीडियो डालने के साथ कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा और बाद में अपना पॉडकास्ट शुरू किया. राज का सफर इतना आसान नहीं रहा है, एक समय ऐसा भी था जब वो लोगों के सामने बोलने से भी कतराते थे.

कितनी है नेटवर्थ 

राज शमानी के YouTube चैनल को अब तक 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लोगों ने सब्सक्राइब किया है. सोशल ब्लैड वेबसाइट के अनुसार, पिछले 30 दिनों में उनके चैनल को लगभग 72 लाख व्यूज मिले और 11.5 लाख से अधिक नए सब्सक्राइबर जुड़े. Instagram पर राज शमानी के करीब 38 लाख फॉलोअर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2024 में  राज शमानी की कुल नेट वर्थ 91 करोड़ है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement