ट्रेंडिंग
पश्चिम बंगाल के पुलिस के एक सीनीयर IPS अधिकारी मुरलीधर शर्मा इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. ड्यूटी करने के साथ ही उन्होंने एक आइटम नंबर लिखा है. ये सॉन्ग जल्द ही मूवी सिनेमाघरों में रीलीज भी होने वाला है.
कला उम्र या किसी की पदवी नहीं देखती. ऐसा ही एक मामला कला की मिसाल बना एक मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है. यहां एक आईपीएस अफसर ने बंगाली फिल्म ‘मृगया’ के लिए एक हिंदी आइटम सॉन्ग लिखा है, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाला है. जी हां पश्चिम बंगाल के इंस्पेक्टर जनरल (IG) मुरलीधर शर्मा ने ऐसा काम कर दिखाया है जिसके बारे में सुनकर किसी सभी हैरान रह गए. मुरलीधर शर्मा ने अपनी कला से ये साफ कर दिया है कि वे न केवल एक सख्त पुलिस अधिकारी हैं, बल्कि एक सेंसेटिव और क्रिएटिव पर्सनैलिटी भी हैं. यही वजह है कि वह लिखने-पढ़ने में भी खास दिलचस्पी रखते हैं.
मुरलीधर शर्मा सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस में आईजी के पद पर तैनात हैं. वह अपनी ईमानदार, तेज तर्रार सोच और दमदार काम के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल में कई बड़े आपराधिक मामलों की बारीकी से जांच की है और उन्हें कम समय में सुलझाने में सफल रहे हैं.
ये भी पढ़ें-इस ट्रेन की कमाई के सामने वंदे भारत भी है फेल, सालाना कमाई जानकर चौंक जाएंगे
आपको बता दें कि फिल्म 'मृगया' बांग्ला भाषा की एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अपराध, पुलिस और रोमांच पर आधारित कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म का आइटम सॉन्ग 'शोर मचा' आईपीएस अधिकारी मुरलीधर शर्मा ने लिखा है. इस गाने को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब फिल्म के मेकर्स को मूवी के लिए एक हिंदी आइटम सॉन्ग की जरूरत महसूस हुई, तो आईपीएस मुरलीधर शर्मा ने खुद इस गाने को लिखने की इच्छा जताई थी.
उनके गाने को फिल्म के डायरेक्टर और म्यूजिक टीम ने इतना पसंद किया कि उन्होंने बिना बदलाव के उसे मूवी के लिए फाइनल कर दिया. गाने को कोरियोग्राफ भी किया गया है और प्रोफेशनल सिंगर्स ने आवाज दी है. इस आइटम सॉन्ग में मनोरंजन के साथ-साथ एक सोशल मैसेज भी छिपा है. गाने के बोल सीधे और दिलचस्प हैं. यह गाना फिल्म की कहानी से जुड़ा है और दर्शकों को जोड़े रखेगा. ये सिर्फ एक डांस नंबर नहीं, बल्कि एक सीनियर पुलिस अधिकारी की सोच और रचनात्मकता की झलक भी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.